&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान में MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन के लिए पहली काउंसलिंग राउंड 21 अगस्त से शुरू होने जा रही है. जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य भर के 55 मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की काउंसलिंग के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है. NEET-UG क्वालीफाई कर चुके हज़ारों स्टूडेंट्स यहां दस्तावेजों की जांच और कॉलेज अलॉटमेंट के लिए पहुंचेंगे.
जयपुर का एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जहां 21 से 26 अगस्त तक राजस्थान की MBBS और BDS की काउंसलिंग होगी. इसमें 30 सरकारी, 10 निजी मेडिकल और 15 डेंटल कॉलेज इस काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा हैं. इनमें कुल 6760 सीटों के लिए स्टूडेंट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से लेकर कॉलेज अलॉटमेंट तक की प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसमें 5418 मेडिकल सीटें और 1342 डेंटल सीटें शामिल हैं.
राज्य के सभी NEET पास अभ्यर्थियों को पहले राउंड में शामिल किया जा रहा है. दस्तावेजों की जांच पूरी करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा. प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुगम बनाने के निर्देश दिए गए हैं.
काउंसलिंग के दौरान स्टूडेंट्स को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं. पार्किंग के लिए जे.के. लोन हॉस्पिटल, रामनिवास बाग और महाराजा कॉलेज में जगह तय की गई है. स्टूडेंट्स को मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर 4 से प्रवेश मिलेगा.
हमारी टीम पूरी तैयारी के साथ तैयार है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से लेकर एंट्री तक हर स्टेप को सुव्यवस्थित किया गया है. स्टूडेंट्स को गाइड करने के लिए वॉलंटियर्स भी मौजूद रहेंगे.
गेट पर ही फोटोकॉपी, नोटरी और अन्य काउंटर उपलब्ध कराए गए हैं. डॉक्यूमेंट्स जांचने के बाद ही स्टूडेंट्स को मुख्य बिल्डिंग में एंट्री दी जाएगी. रजिस्ट्रेशन पर्ची, बैंक फीस की पर्ची और अन्य दस्तावेजों की जांच के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं. कैंपस में स्टूडेंट्स और उनके साथ आने वाले परिजनों के लिए दो फूड जोन भी बनाए गए हैं, जहां खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध रहेगी. चूंकि यह प्रक्रिया सुबह से शाम तक चल सकती है, इसलिए बेसिक जरूरतों का पूरा ख्याल रखा गया है.
राजस्थान की NEET-UG काउंसलिंग हर साल हजारों स्टूडेंट्स के भविष्य का फैसला करती है. इस बार भी राज्यभर से आए स्टूडेंट्स SMS मेडिकल कॉलेज में अपना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाकर MBBS और BDS की सीट पाने की उम्मीद के साथ पहुंचे हैं.
ये भी पढ़ें- अब सड़क नहीं, आसमान से दर्शन! दिल्ली से खाटू श्याम जी-सालासर धाम के लिए शुरू हो रही हेलीकॉप्टर सेवा
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!