Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी से अचानक एक बच्चा गायब हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. वहीं, बच्चे की साइकिल के पास एक नोट मिला, जिसमें लिखा कि तेरा बच्चा मारा गया और 7:30 बजे उसकी लाश मिलेगी.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी से गायब हुए 15 साल शिवराम प्रजापत की तलाश जारी है. थानाधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि परिजनों ने बच्चे के अपहरण की सूचना दी थी लेकिन सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगालने ने के बाद यह सामने आया कि बच्चा स्वेच्छा से गया है.
हालांकि साइकिल के पास बच्चे ने हाथ से लिखा हुआ एक नोट छोड़ा था, जिसमें लिखा था तेरा बच्चा मारा गया और 7:30 बजे उसकी लाश मिलेगी. इसके बाद परिजन सकते में आ गए थे और पुलिस को किडनैप की सूचना दी थी.
थानाधिकारी ने बताया कि बच्चा अपने पिता को दुकान पर खाने का टिफिन देने गया था और उसके बाद काफी समय तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की.
ऐसे में एक स्कूल के समीप बच्चे की साइकिल पड़ी हुई मिली, जहां हाथ से लिखा हुआ एक नोट भी था. उस नोट को देखने के बाद परिजन परेशान हो गए थे लेकिन क्षेत्र के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें बच्चा स्वेच्छा से जाता हुआ दिखाई दे रहा है.
उसके बाद मेहंदीपुर बालाजी से ही एक कार में बैठकर वह बांदीकुई रेलवे स्टेशन पहुंचा है, जहां भी सीसीटीवी में वह साफ दिखाई दे रहा है, अब इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रहा है कि बच्चा यहां से किस ट्रेन में बैठा है और कहां गया है? इसके लिए पुलिस की टीम लगातार बच्चे की तलाश कर रही है. उम्मीद है जल्द ही बच्चे को सकुशल दस्तयाब कर लिया जाएगा.
मेहंदीपुर बालाजी से अचानक बालक गायब होने की घटना से सनसनी फैल गई. इस घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया. जानकारी के अनुसार, बालक शिवराम प्रजापत जिसकी उम्र करीब 15 साल है. फिलहाल बालाजी थाना पुलिस द्वारा घटना की सघनता से जांच की जा रही है.
Reporter-Laxmi Sharma
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!