मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट दे रहा LKG से PG कॉलेज तक दी जा रही फ्री शिक्षा

Mehandipur Balaji Temple:  बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एलकेजी से लेकर पीजी कॉलेज तक बालिका शिक्षा पूर्णतया निशुल्क दी जा रही है.

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट दे रहा LKG से PG कॉलेज तक दी जा रही फ्री शिक्षा
Image Credit: Mehandipur Balaji Temple

Mehandipur Balaji Temple: धर्म, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा कई दशकों से किए जा रहे अथक प्रयासों से धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर मे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर चुकी है.

बालाजी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत डॉक्टर नरेशपुरी महाराज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षिक उद्देश्यों कों बढ़ावा देने सहित शिक्षण संस्थानों में संस्कृति और शारीरिक स्वास्थ्य शिक्षा कों भी आवश्यक रूप से बढ़ाने की प्रयास किए जा रहे हैं.
बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एलकेजी से लेकर पीजी कॉलेज तक बालिका शिक्षा पूर्णतया निशुल्क दी जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

संस्कृत शिक्षा कों भी बढ़ावा देने के लिए ट्रस्ट द्वारा अब गुरुकुल की स्थापना भी कि जा रही है, जिसका शिलान्यास पिछले दिनों बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में किया गया था. गुरुकुल महाविद्यालय में वेद शास्त्र और शस्त्र विद्या की शिक्षा देने विशेष प्रयास किया जाएगा.

मेहंदीपुर बालाजी में ट्रस्ट के द्वारा इंग्लिश एजुकेशन के लिए भी महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सीबीएससी पैटर्न एमएनपी इंग्लिश मीडियम स्कूल मे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है. बालाजी मंदिर ट्रस्ट का उद्देश्य है कि आने वाले समय में राजस्थान के बड़े शहरों में मिलने वाला शैक्षिक स्तर ट्रस्ट के शिक्षण संस्थानों में मिले.

साथ ही बालाजी मंदिर महंत डॉ नरेशपुरी महाराज प्रयासरत है कि कोई भी विद्यार्थी आर्थिक कमी के चलते अच्छी शिक्षा से वंचित ना रहे. इसके लिए श्री बालाजी महिला पीजी महाविद्यालय, श्री बालाजी शास्त्री संस्कृत महिला महाविद्यालय, महंत किशोरपुरी महिला ऑफ टेक्नॉलॉजी सहित अधिकतर शिक्षा संस्थानों में पूर्णतया निशुल्क शिक्षा दी जा रही है.

साथ ही बेहतर और योग्य शिक्षा के लिए डिजिटल लाइब्रेरी एवं स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था यहां मौजूद हैं. योग्य और अनुभवी शिक्षकों द्वारा कौशल विकास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ खेलकूद, योग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का यहां लगातार आयोजन किया जा रहा है. सुरक्षा की दृष्टि से सभी शिक्षण संस्थान सीसीटीवी कैमरे से लेस है.

शिक्षा के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा निरंतर प्रगति की जा रही है. धार्मिक नगरी में बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित महंत श्री किशोरपुरी चिकित्सालय में अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है.

इसके अलावा बालाजी मंदिर ट्रस्ट समय समय पर महंत डॉक्टर नरेश पुरी महाराज के सानिध्य में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवा भी देते रहे हैं. आने वाले समय में स्वास्थ्य संबंधी क्षेत्र में आधुनिक टेक्नोलॉजी से बने संसाधन एवं मशीन लगाकर स्वास्थ्य प्रणाली को और भी बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा. आने वाले समय में जरूरतमंद बुजुर्गो की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए बालाजी मंदिर ट्रस्ट वृद्ध आश्रम भी खोलने के प्रयास कर रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.