अलवर के कंपनी बाग में मॉर्निंग वॉक पर निकले MP भूपेंद्र यादव, जनता से की बातचीत

Alwar News: अलवर जिले में केंद्रीय मंत्री व सांसद भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कंपनी बाग में शहरवासियों के साथ मॉर्निंग वॉक की और जनता से बातचीत की.

अलवर के कंपनी बाग में मॉर्निंग वॉक पर निकले MP भूपेंद्र यादव, जनता से की बातचीत
Image Credit: Alwar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में केंद्रीय मंत्री व सांसद भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कंपनी बाग में शहरवासियों के साथ मॉर्निंग वॉक की और जनता से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह भारत के कई शहर स्वच्छता रैंकिंग में आगे बढ़े हैं. उसी तरह अलवर को भी भारत में तीसरा स्थान मिला है.

भूपेंद्र यादव ने अलवर से जुड़े कई मुद्दे जनता के सामने रखे और आश्वासन दिया कि आने वाले समय में यहां महत्वपूर्ण विकास कार्य होंगे. उन्होंने बताया कि आज यूआईटी अधिकारियों के साथ बैठक होगी. जिसमें अहम फैसले लिए जाएंगे. CTH मामले पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वजह से काम अटका हुआ था. लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद काम दोबारा शुरू होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अलवर रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण होगा, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. सरस डेयरी के चुनाव को लेकर भी मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का हित सर्वोपरि रहेगा.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार एक एकीकृत योजना लेकर आई है, जिसमें नगर निगम, यूआईटी और रिको के क्षेत्र शामिल हैं. उन्होंने शहर में 164 पार्कों को बेहतर बनाने की बात कही. प्रशासन के साथ मिलकर स्वच्छता पर बैठक में जानकारी देंगे.

27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा पखवाड़े का कार्यक्रम करने की बात कही और घर में ही कचरे को अलग-अलग करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि अलवर में 80,000 से अधिक मकान हैं. हर घर में कचरा का डिब्बा होना चाहिए. जहां नहीं होगा वहां प्रशासन उपलब्ध कराएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More