Rajasthan Politics: जयपुर जिले में सांगोद विधानसभा क्षेत्र के मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज धरणीधर गार्डन में कार्यशाला का आयोजन किया गया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Politics: राजस्थान के जयपुर जिले में सांगोद विधानसभा क्षेत्र के मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज धरणीधर गार्डन में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर बारीकियां समझाई.
वर्कशॉप में अलग अलग दल बनाकर एसआईआर की प्रक्रिया बताई गई. मंत्री नागर ने कहा कि पुनरीक्षण कार्य के लिए कार्यकर्ताओं को मतदाता सूचियों का गहन अध्ययन करना होगा. प्रत्येक मतदाता की स्थिति, निवास स्थान, संपर्क विवरण समेत विभिन्न जानकारियां एकत्र करनी होंगी. परिवार के मुखिया का मूल्यांकन और सत्यापन करें.
सूची में दोहरे नाम, मृतकों के नाम चिह्नित कर हटवाएं. साथ ही जिन पात्र लोगों का नाम सूची दर्ज नहीं है, उन्हें जुड़वाने के लिए बीएलओ से संपर्क करें. उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण में सहयोग करें. इसके लिए टीम बनाकर जुटना होगा. उन्होंने बताया कि दिसंबर 2007 तक के सभी मतदाता नवमतदता की श्रेणी में आएंगे.
वहीं 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पार करने वाले सभी युवाओं को भी मतदाता सूची से जोड़ें. वर्कशॉप में सांगोद नगर, देहात, बपावर, कनवास, देवली, सिमलिया, दीगोद के मंडल अध्यक्ष, प्रतिनिधि, मंडल कार्यकारिणी, पञ्चायत प्रभारी और संयोजक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!