&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य की भजनलाल सरकार और प्रदेश में निकाय तथा पंचायत चुनाव सहित अन्य मुद्दों को लेकर वार किया. इसके बाद नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने डोटासरा के बयानों पर सिलसिलेवार पलटवार किया. खर्रा ने कहा कि प्रेस कांफ्रेंस में डोटासरा की बातों में जिस प्रकार का अभिमान और दंभ झलक रहा था, ऐसा दंभ न रावण का रहा है और न कंस का. वो समय चला गया जब दंभ में हमारी सरकार से किसी प्रकार का उल्टा सीधा काम करवा सकेंगे. खर्रा ने कहा कि निकायों का प्रकरण, सीमा वृद्धि, वार्ड परिसीमन, मतदाता सूची, नगर निकायों का पुनर्गठन विभाग के काम है. मतदाता सूची की तैयारी करो राज्य निर्वाचन आयोग से कहेंगे आयोग से पहले करें मंत्री नहीं बोलेगा तो क्या डोटासरा बोलेगा ?
डोटासरा डॉक्टर को दिखाकर इलाज करवाएं
मंत्री खर्रा ने कहा कि हम एक चुनाव एक राज्य के तहत सभी निकायों का चुनाव कराएंगे. डोटासरा और कांग्रेस की सबसे ज्यादा पीड़ा यह है कि निगमो को बांटा था. अब जयपुर, जोधपुर और कोटा में एक नगर निगम का चुनाव होंगे, यह उनकी तकलीफ है. उसका हमारे पास कोई जवाब नहीं है. तुष्टीकरण के चलते उन्होंने दो टुकडे कर दिए थे. उन्हें तकलीफ हो रही है तो हमारे पास इसका कोई जवाब नहीं है.डोटासरा किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाकर इलाज करवाएं.
डोटासरा के आरोप पर खर्रा ने कहा कि हमने कई बार बता दिया कि जून चल रहा है, जुलाई में सारा काम कर लेंगे. अगस्त में मतदाता सूची तैयार करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से कह देगे. आयोग नवम्बर दिसंबर में एक साथ पूरे राज्य के निकायों के चुनाव कराएं. एक बार में कराते हैं या दो चरणों में करवाते हैं, यह आयोग पर निर्भर करेगा.
गहलोत-पायलट की नजदीकियों को लेकर कांग्रेस के मजबूत होने के बयान पर खर्रा ने कहा कि अपने गुरु से कहे कि नकारा निकम्मा किन किन शब्दों से अलंकरण किया था. आज बात करते हैं दोहरे शब्दों में बात करते हैं क्या करें ? नकारा निकम्मा नहीं कहा या कहा कि जो कहा सही कहा था, या छाती ठोककर कहे कि जो कहा गलत कहा तो माना जाएगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मजबूत है.
खर्राने जनगणना को लेकर कहा कि भारत सरकार आधुनिक तकनीकी का सहारा लेकर जनगणना जाति गणना 2026 तक पूर्ण कर लेंगे. वर्ष के अंत तक डाटा आने के बाद 2027 में परिसीमन आयोग का गठन करेंगे. वहीं, कांग्रेस के सत्ता में आने के बयान पर झाबर सिंह ने कहा कि बढ़िया है, मजबूत करें जितना मजबूत करेंगे, फैसला तो 2028 में जनता करेगी. जनता का फैसला हमको स्वीकार्य हैं, आज कौन क्या कह सकता है कि तब क्या होगा. बीजेपी भजनलाल नेतृत्व की सरकार है. सर्व समाज के विकास की योजनाएं बना रही है. हम पूर्णता आशान्वित है कि 2028 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.
कांग्रेस के संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जे के आरोप को लेकर कहा कि 26 जनवरी को 1949 संविधान संशोधन से लेकर कई संशोधन किए. आज दुहाई दे रहे हैं कब-कब संविधान संशोधन कर संविधान को रौंदा, अब नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को जाएगा की तर्ज पर बयान दे रहे हैं, इन्हें कौन रोक सकता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!