&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के जयपुर में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह घटना शिप्रापथ थाना क्षेत्र की है, जहां पढ़ाई के लिए दौसा से जयपुर आई एक नाबालिग लड़की के साथ उसके परिचित ने ही दुष्कर्म किया. आरोपी युवक दोनों भाई-बहन को संभालने के बहाने उनके साथ रहने आया था.
आरोप है कि जब नाबालिग लड़की का भाई कोचिंग चला जाता था, तो आरोपी युवक उसे डरा-धमकाकर उसके साथ रेप करता था. जब नाबालिग विरोध करती तो वह दोनों भाई-बहन को जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था.
कुछ दिनों से गुमसुम और डरी हुई नाबालिग लड़की ने जब परिजनों के दबाव डालने पर अपनी आपबीती सुनाई, तो परिवार वालों के होश उड़ गए. इसके बाद पीड़िता की मां ने तुरंत शिप्रापथ थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. शिप्रापथ थाने के SHO राजेंद्र गोदारा इस मामले की जांच कर रहे हैं.
पुलिस के मुताबिक, दौसा की रहने वाली एक महिला ने शिप्रापथ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने बताया कि उन्होंने अपने नाबालिग बेटे और बेटी को पढ़ाई के लिए जयपुर भेजा था. दोनों भाई-बहन शिप्रापथ इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे. इसी बीच गांव का ही एक परिचित युवक उन्हें संभालने के बहाने उनके साथ रहने लगा.
इस घटना ने एक बार फिर शिक्षा के लिए बाहर रह रहे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!