Jaipur News: एमजेआरपी एल्युमनाई ने बिखेरा अपने हुनर का जादू, सफलता की कहानियों से सजा एचीवर्स कॉन्क्लेव

Jaipur News: महात्मा ज्योति राव फुले विश्वविद्यालय में भव्य एचीवर्स कॉन्क्लेव! 1500 से अधिक पूर्व छात्रों ने साझा की अपने छात्र जीवन की सुनहरी यादें.

Jaipur News: एमजेआरपी एल्युमनाई ने बिखेरा अपने हुनर का जादू, सफलता की कहानियों से सजा एचीवर्स कॉन्क्लेव

Jaipur News: महात्मा ज्योति राव फुले विश्वविद्यालय (एमजेआरपीयू) द्वारा शनिवार को बिरला ऑडिटोरियम में भव्य एचीवर्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे 1500 से अधिक पूर्व छात्रों ने शिरकत कर अपने छात्र जीवन की सुनहरी यादों को साझा किया.

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन निर्मल पंवार ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले पूर्व छात्रों का सम्मान किया. स्वागत सत्कार से अभिभूत एल्युमनाई ने एमजेआरपी में बिताए अपने अनुभवों को साझा करते हुए विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया.

विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त ओ.पी. बैरवा और जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज सोनी उपस्थित रहे. अपने संबोधन में सांसद गहलोत ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और चरित्र निर्माण भी अनिवार्य है. उन्होंने युवाओं को देश की असली ताकत बताते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया. यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन निर्मल पंवार ने अपने संबोधन में कहा, "एमजेआरपीयू के पूर्व छात्रों ने देश-विदेश में अपनी पहचान बनाकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है. आपकी उपलब्धियां हमारी प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक ले जाती हैं."

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

इस अवसर पर उच्च शिक्षा आयुक्त ओ.पी. बैरवा ने नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा व्यवस्था में आए परिवर्तन की चर्चा करते हुए एमजेआरपीयू द्वारा महिला शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की उपलब्धियां अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं.कॉन्क्लेव के दौरान पूर्व छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी अपनी भावनाओं को व्यक्त किया. किसी ने सुमधुर गीतों से समां बांधा तो किसी ने नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सौरभ जैन ने भी अपने उद्बोधन में पूर्व छात्रों को नैतिकता, मानवता और समाज सेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का समापन भावनात्मक और प्रेरणादायक माहौल में हुआ, जहां विश्वविद्यालय और पूर्व छात्र एक बार फिर से अपने साझा गौरव और उपलब्धियों का जश्न मनाते नजर आए.

Trending news