MLA बालमुकुंदाचार्य का वीडियो वायरल, 'वंदे मातरम' न बोलने पर लगा दी शिक्षक की क्लास!

Jaipur News: बीजेपी विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य का एक बार फिर विवादास्पद वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे वंदे मातरम और भारत माता की जय नहीं बोलने पर शिक्षक पर टिप्पणी कर रहे हैं. 

MLA बालमुकुंदाचार्य का वीडियो वायरल, 'वंदे मातरम' न बोलने पर लगा दी शिक्षक की क्लास!
Image Credit: MLA Swami Balmukundacharya

Jaipur News: बीजेपी विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य का एक और विवादास्पद वीडियो वायरल हो रहा है. वंदे मातरम और भारत माता की जय नहीं बोलने पर विधायक बाल मुकुंदाचार्य कार्यक्रम में एक शिक्षक पर टिप्पणी कर रहे हैं कि आज भी कुछ लोगों की मानसिकता है, जो देश का खाते हैं और देश के खिलाफ उगलते हैं.

दरअसल वैशाली नगर में शिक्षकों के एक कार्यक्रम में हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य को बतौर मुख्य अथिति बुलाया गया था. एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने भारत माता की जय, वंदे मातरम का जयघोष लगवाया. इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद एक जने ने भारत माता की जय और वंदे मातरम नहीं दोहराया. इस पर विधायक ने कहा कि भाई साहब बाहर से आए हो क्या ? बाहर से आए हो कहीं ? दूसरी दुनियां से आए हो क्या ? खड़े हो जाओ, वंदे मातरम बोलने से क्या प्रॉब्लम है आपको? बोलो इस देश के नहीं हो क्या ? कहां से आए हैं ? क्या नाम है आपका ?

Add Zee News as a Preferred Source

उस व्यक्ति ने अपना नाम बताते हुए कहा कि मोहम्मद राशिद, महाराष्ट्र से आए हैं. स्वामी बालमुंदाचार्य ने एक बार फिर कहा कि भारत माता की जय, वंदे मातरम. इसके बाद भी उस व्यक्ति ने कुछ नहीं दोहराया.
इस पर विधायक ने कहा कि कैसा आदमी है देखो, देश में रहता है वंदे मातरम नहीं बोलता है. देश में नहीं रहते हो क्या, क्या बताना चाह रहे हो कि देश के नहीं हो? इस पर उस व्यक्ति ने कहा कि देश का ही हूं. बाबा ने कहा कि तो आपको वंदे मातरम बोलने में क्या दिक्कत है ?

वंदे मातरम का अर्थ है कि मेरी मां धरती माता को वंदे प्रणाम करता हूं. क्या धरती में विश्वास नहीं, क्या भारत में विश्वास नहीं है, क्या तिरंगे में विश्वास नहीं है. मोहम्मद राशिद ने कहा कि दिक्कत कुछ नहीं है सरजी. बाबा ने कहा कि फिर धरती माता को प्रणाम करता हूं नहीं बोलेगा.

बाबा यहीं नहीं रूके और कहा कि आज भी लोगों की मानसिकता है कि कुछ लोग देश का खाते हैं, देश के खिलाफ उगलते हैं, देश के खिलाफ रहते, यह अपना परिचय नहीं है. देश में रहूंगा देश का खाउंगा, आप बात को समझे. भारत माता की जय.

दरअसल यह पहला मौका नहीं है, जब विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य के इस तरह के मामले सामने आए हैं. विधायक के इस तरह के वीडियो पहले भी सामने आए हैं, जिनमें अधिकारियों और समुदाय विशेष के लोगों से इस तरह से बात करते हुए नजर आए हैं. खैर एक जनप्रतिनिधि को इस तरह सार्वजनिक तौर पर इस का बयान नहीं देना चाहिए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author