Rajasthan में फिर से एक्टिव हुआ मानसून, पानी की दमदार आवक से लबालब हुए बांध

Jaipur News: राजस्थान में मानसून की अच्छी बारिश का असर अब बांधों के जल स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है. जल संसाधन विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार राजस्थान के बांधों में औसतन 77.98 प्रतिशत पानी भर चुका है. इससे किसानों और पेयजल आपूर्ति दोनों के लिहाज से राहत की स्थिति बनी हुई है.

Rajasthan में फिर से एक्टिव हुआ मानसून, पानी की दमदार आवक से लबालब हुए बांध
Image Credit: rajasthan dam

Jaipur News: राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो हुआ है, जिसका असर अब बांधों पर दिखाई देने लगा है. बांधों में लगातार पानी की आवक दर्ज हो रही है. आज 22 अगस्त को भी प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी हुआ है.


संभागवार आंकड़ों पर नजर डालें तो कोटा संभाग बांधों में पानी के मामले में सबसे आगे है. यहां कुल भराव क्षमता का 91.75 प्रतिशत पानी संग्रहित हो चुका है. इसके बाद बांसवाड़ा संभाग में यह आंकड़ा 83.14 प्रतिशत तक पहुंच गया है. जबकि जयपुर संभाग में बांधों की भराव क्षमता का 79.83 प्रतिशत पानी आ चुका है. वहीं भरतपुर संभाग में 55.13 प्रतिशत, जोधपुर में 54.74 प्रतिशत और उदयपुर संभाग में 52.75 प्रतिशत बांध भर चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

इसके अलावा बीसलपुर बांध ने भी इस मानसून में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. जून और जुलाई महीनों में बांध क्षेत्र में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी, जहां जून-जुलाई को मिलाकर 719 एमएम बारिश हुई. वहीं अगस्त में अब तक की सबसे कम बारिश का रिकॉर्ड बना है. इस बार अगस्त महीने में मात्र 18 एमएम बारिश दर्ज की गई है. जल संसाधन विभाग के अनुसार, कम बारिश के बावजूद बांध में पानी की उपलब्धता फिलहाल पर्याप्त है.

बता दें कि राजस्थान में पूरी तरह से मानसून का कम बैक हो चुका है. बीते 21 अगस्त को कई हिस्सों में ताबड़तोड़ बारिश हुई. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में राजस्थान में मानसूनी गतिविधियां पूरी तरह से एक्टिव हो रहेंगी. इसके चलते दक्षिण और दक्षिण पूर्वी भागों में कई जगहों पर भारी, कई जगह पर अति भारी बारिश की संभावना है. आगामी तीन-चार दिनों तक झमाझम काले बादल खूब बरसेंगे.


मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की जानकारी के मुताबिक, आज 22 अगस्त शुक्रवार को मरुधरा के 25 से ज्यादा जिलों में भयंकर बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है. शुक्रवार को इन तमाम जिलों में बारिश के वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

कहां-कहां होगी बारिश
आज 22 अगस्त शुक्रवार को मौसम विभाग ने राजस्थान के टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जिला समेत आसपास के क्षेत्र में तमाम जगहों पर तेज मेघगर्जन के साथ हल्की से भारी बारिश और एक दो दौर अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके चलते इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है.


मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की तरफ से जारी की जानकारी के मुताबिक, आज अन्य जिलों अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बारां, झालावाड़, जयपुर, दौसा, अजमेर, नागौर, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ समेत आसपास के जिलों में तेज मेघगर्जन के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आज मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली अपना कहर ढा सकती है. कई जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.