रेगिस्तान में मानसून मेहरबान! बीसलपुर बांध में सिर्फ 15 दिन में 3 महीने का पानी इकट्ठा

Rajasthan News: बीसलपुर बांध में तेज बारिश से जबरदस्त पानी की आवक हुई है. त्रिवेणी नदी उफान पर है, जिससे जयपुर समेत चार जिलों को राहत मिली. जल्द भरने की उम्मीद है.

रेगिस्तान में मानसून मेहरबान! बीसलपुर बांध में सिर्फ 15 दिन में 3 महीने का पानी इकट्ठा
Image Credit: Bisalpur dam

Rajasthan News: बीसलपुर बांध पर मानसून ज़बरदस्त मेहरबान हो रहा है. जुलाई के शुरुआत में ही बीसलपुर बांध में तेज़ी से पानी की आवक शुरू हो गई है. सबसे अच्छी बात ये है कि त्रिवेणी नदी उफान पर है, जिस कारण बांध में पानी की आवक तेज होने लगी है. आखिरकार बीसलपुर से किस तरह की खुशियां आ रही है करोड़ों लोगों के लिए, पढ़ें इस खास रिपोर्ट में...

15 दिन में लाइफलाइन से राहत
सिर्फ़ 15 दिन में राजस्थान के एक करोड़ लोगों के लिए पानी की टेंशन खत्म हो गई है. रेगिस्तान में भारी बारिश का असर जयपुर समेत चार जिलों की लाइफ लाइन पर देखा जा सकता है. जयपुर, टोंक व अजमेर के लिए जबरदस्त खुशियां लेकर आया. बीसलपुर बांध में एक ही दिन में पानी की बंपर आवक हो गई. उम्मीद से कहीं अधिक मात्र 14 घंटे में ही 40 सेमी से अधिक पानी बांध में आ गया है. बीसलपुर बांध में जिस रफ्तार से पानी की आवक अब भी बनी हुई है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी बांध लबालब होगा. 15 दिन में ही चार जिलों के 1 करोड़ लोगों के लिए तीन महीने का पानी आया है.

Add Zee News as a Preferred Source

त्रिवेणी में आया उफान तो बांध में खुशियां आई
बुधवार को त्रिवेणी में तेज उफान देखने को मिला. रात आठ बजे तक त्रिवेणी का गेज एकाएक आठ मीटर गेज तक जा पहुंचा. इससे नदी पूरे वेग के साथ बीसलपुर बांध की तरफ चली. त्रिवेणी का पानी बीसलपुर बांध तक पहुंचने में करीब दस से बारह घंटे लगते हैं. इसी का नतीजा रहा कि गुरुवार अलसुबह से बांध में तेजी से पानी की आवक हो रही है.

बांध का गेज इस रफ्तार से बढा
2 जुलाई सुबह छह बजे-312. 67 आरएल मीटर
2 जुलाई सुबह दस बजे-312. 68 आरएल मीटर
2 जुलाई शाम छह बजे-313.07 आरएल मीटर
3 जुलाई रात आठ बजे-313.17 आरएल मीटर
3 जुलाई दोपहर 12 बजे 313.28 आरएल मीटर

क्या इस बार जुलाई में भरेगा बांध!
जिस तरह से इस बार मानसून मेहरबान हो रहा है और बीसलपुर बांध में पानी की तेजी से आवक हुई है. ऐसे में यह तो उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी बांध भर जाएगा. गुरुवार सुबह आठ बजे तक त्रिवेणी में 4.30 मीटर गेज चल रहा है. ऐसे में बांध में अभी पानी की अच्छी आवक की पूरी उम्मीद है. यह भी संभावना जताई जा रही है कि मानसून इसी तरह मेहरबान रहा तो इस बार जुलाई में ही बांध से खुशियां छलक सकती है. बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है. तीन जुलाई तक ही बांध 313.17 आरएल मीटर तक भर चुका है. अब बांध केवल 02.33 आरएल मीटर खाली रहा है. पूरा जुलाई अभी बाकी है. ऐसे में यदि इसी रफ़्तार से पानी आया तो बांध 3-4 दिन में ही ओवरफ्लो हो जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.