&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Mughal : मुगल बादशाह के किस्से कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी लेकिन क्या आप जानते हैं. अकबर दिखता कैसा था. जैसा सीरियल्स और फिल्मों में दिखाया गया है वैसा तो बिल्कुल नहीं. वी ए स्मिथ की किताब में अकबर का असली चेहरा और चाल के बारे में बताया गया है.
मुगल बादशाह अकबर 5 फुट 7 इंच की लंबाई वाला शख्स था. जिसका सिर दाहिने कंधे की तरफ झुका हुआ था. चलते हुए अपने बाएं पैर को वो थोड़ा घसीटता था. एक मोटा मस्सा अकबर की बाई नाक के पास था. किताब के मुताबिक गेंहुएं रंग का मुगल बादशाह अकबर 5 फुट 7 इंच की लंबाई वाला शख्स था. जिसका सिर दाहिने कंधे की तरफ झुका हुआ था. चलते हुए अपने बाएं पैर को वो थोड़ा घसीटता था. एक मोटा मस्सा अकबर की बाई नाक के पास था.
जवानी में बहुत ज्यादा घुड़सवारी करने के चलते उसके पैर कुछ अंदर की ओर झुके हुए थे. जब वो चलता था तो लगंड़ा था. उसका माथा चौड़ा था. नाक छोटी और नथुन भी फैले हुए थे. अकबर की भौहें पतली थी और एक चेहरे पर मूंछ थी. अब आप ही सोचे अकबर कैसा दिखता होगा.
हालांकि किताब के मुताबिक अकबर बेहद संयमित खाना खाता था. एक लंबे वक्त तक मांसाहार करने के बाद अकबर ने पूरी तरह से जैन धर्म के प्रभाव में आकर इसे छोड़ दिया था. खाना जब उसे पसोसा जाता था तो पहले कोई खाना चखता था.क्योंकि खाने में जहर होने की संभावना ज्यादा थी क्योकिं मुगल साम्राज्य में सत्ता के लिए अकबर को मारने की कई बार कोशिश हुई थी. बाकी मुगल बादशाहों की तरह ही अकबर भी शौकीन मिजाज था. अकबर की 300 रानियां थी.