&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kotputli News: राजस्थान के बहरोड़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बाइक सवार ने फिल्मी अंदाज में गाड़ी में बैठे किन्नर को गोली मारकर दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया और वारदात को अंजाम देकर बड़ी ही आसानी से मौके से फरार हो गया. घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. वहीं किन्नर की मौत की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किन्नर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई.
यह है पूरा मामला
राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ जिले के नीमराणा में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एक सनसनीखेज घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया. नीमराणा की निवासी किन्नर गुरु मधु शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस दिल दहलाने वाली घटना की सूचना मिलते ही नीमराणा एडिशनल एसपी शालिनी राज के नेतृत्व में पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी.
नीमराणा एडिशनल एसपी शालिनी राज ने बताया कि दोपहर में फोन के जरिए सूचना मिली कि मोल्हडिया गांव के पास किन्नर मधु शर्मा को गोली मार दी गई है. सूचना मिलते ही नीमराणा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हत्या व्यक्तिगत रंजिश या अन्य विवाद से जुड़ी हो सकती है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य सबूत जुटाने में जुट गई है
किन्नर मधु शर्मा की गोली मारकर हत्या के बाद किन्नर समुदाय में आक्रोश फैल गया. घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग नीमराणा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गेट पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन के दौरान किन्नरों ने जमकर हंगामा किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शाहजहांपुर, मांढण और नीमराणा से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया.
पुलिस ने किन्नर समुदाय को शांत करने की कोशिश की और हत्या के दोषियों की तलाश के लिए एक विशेष जांच टीम गठित की है. नीमराणा एडिशनल एसपी शालिनी राज के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. किन्नर समुदाय ने इस हत्याकांड के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और न्याय की मांग की है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jalore Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!