&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजस्थान के जयपुर में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक मुस्लिम युवक पर एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो व फोटो के माध्यम से पैसे ऐंठने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है.
पीड़िता की ओर से इस संबंध में जयपुर कमिश्नरेट में शिकायत दी गई है. गौरतलब है कि पीड़िता को हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालमुकुंद आचार्य कमिश्नर कार्यालय लेकर पहुंचे. विधायक ने बताया कि युवती ने उनसे संपर्क कर पूरी आपबीती बताई.
युवती के अनुसार आरोपी युवक ने पहले खुद को हिंदू नाम से परिचित कराया और प्रेमजाल में फंसा लिया. बाद में उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और इस दौरान के अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा.
आरोप है कि युवक ने वीडियो दिखाकर युवती से पैसों की मांग की और धीरे-धीरे लाखों रुपये वसूल लिए. इतना ही नहीं, युवक द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया गया. जब युवती को आरोपी की असलियत का पता चला, तो उसने विधायक बालमुकुंद आचार्य से संपर्क किया.
जिन्होंने उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए सीधे पुलिस कमिश्नर से मिलवाया. विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि यह गंभीर मामला है, जिसमें न केवल एक युवती की अस्मिता के साथ खिलवाड़ हुआ, बल्कि उसे ठगी व मानसिक प्रताड़ना का भी सामना करना पड़ा.
हमने पूरी जानकारी कमिश्नर को दी है और चित्रकूट थाने को जांच के निर्देश दिए गए हैं. जल्द ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है. मामले को लेकर संबंधित थाने में FIR दर्ज होने की प्रक्रिया जारी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!