&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Hanuman Beniwal: बेनीवाल का यह गुस्सा थाना प्रभारी के कथित नशे में होने के कारण फूटा.घटना बीती देर रात बीदासर में हुई, जहां सांसद बेनीवाल तेजा दशमी के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान बीदासर के थाना प्रभारी कैलाश चंद यादव और कुछ अन्य पुलिसकर्मी मंच के पास खड़े थे.
मंच पर जनता से बात करते-करते हनुमान बेनीवाल ने पुलिसकर्मियों को यह कहना शुरू कर दिया कि वो नशे में हैं और वो स्टेज से नीचे उतर जाएं. हालाँकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि पुलिसकर्मी नशे में थे.
सांसद ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई और मंच से नीचे उतरने का आदेश दिया. वीडियो में बेनीवाल गुस्से में कहते दिखाई दिए, 'थानेदार जी, आप नीचे जाओ... सभी नीचे जाओ... दिमाग खराब हो गया है क्या?
' जब थाना प्रभारी ने उनकी बात नहीं मानी, तो बेनीवाल ने और सख्त लहजे में कहा, 'नीचे आऊं क्या मैं... बकवास बंद करो.'बेनीवाल ने थानेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'दारू पीकर मंच पर आए हो, शर्म नहीं आई? अपनी औकात में रहो.' उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पांच मिनट में सभी पुलिसकर्मी वहां से नहीं हटे, तो वे मौके पर ही एसपी को बुलाकर मेडिकल जांच करवाएंगे.
सूत्रों के अनुसार, बीदासर कार्यक्रम में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे, जिसकी जानकारी मिलते ही सांसद ने मंच से ही उन्हें फटकार लगाई.यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. कुछ लोग बेनीवाल के कदम की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे अनुचित बता रहे हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों का इस तरह का व्यवहार धार्मिक आयोजनों के दौरान अस्वीकार्य है. अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मेडिकल जांच की मांग ने मामले को और गंभीर बना दिया है. यह घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती नजर आ रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!