&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: जयपुर-नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी सामने आई है.एक बार फिर से पर्यटकों के लिए लॉयन टाइगर सफारी को खोल दिया गया है.भारी बारिश के कारण सफारी बंद थी,लेकिन पर्यटक सीजन से पहले इसे खोल दिया गया.आखिरकार कैसे पर्यटकों के लिए वाइल्ड लाइफ सिटी बनी पिंकसिटी,देखे इस रिपोर्ट में…
सफारी के रास्तों को सुधारा गया-
नवरात्र में एक बार फिर से नाहरगढ़ लॉयन और टाइगर सफारी को पर्यटकों के लिए खोला गया है.मानसून की भारी बारिश के कारण पर्यटकों के लिए 18 दिन बंद रही जंगल सफारी में फिर से सैलानी सैर कर सकेंगे.सबसे खास बात ये है कि पर्यटक सीजन से पहले ही बायोलॉजिकल पार्क में टूटे हुए ट्रैक को सुधार लिया गया है.
नाहरगढ़ के जंगलों में टाइगर और लायन सफारी में जगह जगह पानी भरा था. सफारी के रास्तों में ट्रैक टूट पड़े थे, जिस कारण कई पर्यटक सफारी में भी फंसे थे.रामसागर तालाब में उफान आने के बाद सफारी को भारी नुकसान हुआ.अब फिर से खुलने के बाद पर्यटक जंगल की सैर कर पाएंगे.नाहरगढ़ के जंगलों में बनी सफारी पर्यटकों के लिए पहली पसंद बन गई है.
इसलिए सेंचुरी सिटी बन गई पिंकसिटी,कहां कितने लेपर्ड-
कहां ............. लेपर्ड की संख्या
झालाना सफारी............. 28 लेपर्ड
आमागढ सफारी............ 15 लेपर्ड
पापड लेपर्ड सफारी............ 17 लेपर्ड
नाहरगढ़ के जंगलों में........ 20 से अधिक
जयपुर-आसपास के जंगलों में लेपर्ड .. कुल 100 से अधिक
हेरिटेज सिटी बनी वाइल्ड लाइफ सिटी-
राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य होगा,जहां थार के रेगिस्तान के साथ साथ जंगल सफारी का मौका मिलेगा.वाइल्ड लाइफ एडवेंचर के रूप में नई पहचान बन चुकी पिंकसिटी पहली ऐसी सिटी होगी,जहां तीन लैपर्ड सफारी का रोमांच है.
यहां लेपर्ड के साथ साथ हाइना,फॉक्स,नीलगाय और दूसरे वन्यजीवों को देखने का मौका मिलता है.सफारी ट्रैक अधिकतर पहाड़ियों से घिरा होगा,जो किसी एडवेंचर से कम नहीं होगा.इससे पहले आमागढ और झालाना में वन विभाग लैपर्ड सफारी करवा रहा है.इसलिए अब हेरिटेज सिटी वाइल्ड लाइफ सिटी के रूप में पहचान बन चुकी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!