Rajasthan News: नाहरगढ़ अभयारण्य की गुर्जर घाटी में मकान में घुसे लैपर्ड ने दो लोगों को घायल कर दिया. वायरल वीडियो में लोग उसे कंबल में दबोचते और डंडों से मारते दिखे. वन विभाग ने वन अधिनियम उल्लंघन पर केस दर्ज करने की तैयारी शुरू की है, जबकि घायल लेपर्ड की तलाश जारी है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य की गुर्जर घाटी में एक मकान में लैपर्ड घुस आया. इस दौरान लैपर्ड से संघर्ष के बीच दो लोग बुरी तरह से जख्मी हुए. इस घटना का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें तीन लोग लैपर्ड को कंबल ओढाकर दबोचे हुए दिखाई दे रहे और एक व्यक्ति लाठी-डंडे से लैपर्ड के सिर पर मारता हुए दिखा दे रहा. वीडियो वायरल होने के बाद जी मीडिया की टीम घटनास्थल पर पहुंची. इस दौरान लोगों का कहना था कि अचानक से लैपर्ड ने गोविंदी देवी के पैरों पर पकड लिया. पैरों को बडी मुश्किल से छुडाया गया. लैपर्ड के हमले में गोविंदी बुरी से जख्मी हो गई, अभी वे एसएमएस अस्पताल में भर्ती है, जिनके करीब 40 टांके आए है. वहीं लैपर्ड के हमले में स्थानीय निवासी लोकेश का हाथ जख्मी हुआ है.
सेल्फ डिफेंस में मारा - लोग
लोगों का कहना है कि सेल्फ डिफेंस के लिए हमने लैपर्ड को कंबल में दबोचा. लेकिन वीडियों में लाठी डंडे से लैपर्ड के मारते हुए दिखाई दे रहा है. जिसके बाद वन विभाग के रेंजर रघुवेंद्र सिंह राठौड़ का कहना है वन अधिनियमों के उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. सेल्फ डिफेंस में लैपर्ड को डंडे से नहीं मार सकते. इसलिए लेपर्ड को पीटने वालों पर वन विभाग केस दर्ज करेगा.
क्या कहता है वन अधिनियम?
वन्यजीवों पर हमला करने से वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 का उल्लंघन होता है. इस अधिनियम की धारा 9 स्पष्ट रूप से कहती है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी जंगली जानवर का शिकार नहीं कर सकता. इस अधिनियम के उल्लंघन के लिए दंड निर्दिष्ट हैं, और यदि अदालत दोषी पाती है तो व्यक्ति को कैद और या जुर्माना हो सकता है.
घायल लैपर्ड की तलाश जारी
वहीं शनिवार रात हुई इस घटना के बाद वन विभाग घायल लेपर्ड की तलाश में जुट गया है. वन विभाग की टीम ने नाहरगढ़ अभ्यारण्य क्षेत्र की पहाड़ी पर घायल लेपर्ड को रेस्क्यू चला रखा है. इस लेकिन इस घटना के बाद अब सवाल ये है कि दो लोग जख्मी हुए हैं तो क्या सेल्फ डिफेंस में लैपर्ड पर हमला किया गया? या फिर लोगों ने वन अधिनियमों का उल्लंघन करते हुए लैपर्ड को पीटा? सवाल ये भी है कि जंगल से निकलकर लेपर्ड बार बार आबादी क्षेत्र में क्यों पहुंच रहे? क्या वाकई जंगल में उन्हें शिकार नहीं मिल रहा?
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!