झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद प्रदर्शन में गिरफ्तार नरेश मीणा को हाईकोर्ट से जमानत

Jaipur News: हाईकोर्ट ने झालावाड़ में स्कूल इमारत के गिरने की घटना के बाद स्थानीय अस्पताल में प्रदर्शन से जुड़े मामले में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे नरेश मीणा को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं.

झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद प्रदर्शन में गिरफ्तार नरेश मीणा को हाईकोर्ट से जमानत
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: राजस्थान हाईकोर्ट ने झालावाड़ में स्कूल इमारत के गिरने की घटना के बाद स्थानीय अस्पताल में प्रदर्शन से जुड़े मामले में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे नरेश मीणा को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं. जस्टिस अशोक कुमार जैन की एकलपीठ ने यह आदेश नरेश मीणा की जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए दिए.

जमानत याचिका में अधिवक्ता रजनीश गुप्ता और एफआर मीणा ने अदालत को बताया कि 25 जुलाई को झालावाड़ में सरकारी स्कूल की इमारत का एक हिस्सा गिर गया था, जिसमें कुछ बच्चों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे. इसके बाद अस्पताल के बाहर लोगों ने धरना और प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी.

Add Zee News as a Preferred Source

याचिकाकर्ता भी वहां पहुंचा था. इस दौरान पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए याचिकाकर्ता के खिलाफ पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और चिकित्सकों को इलाज से रोकने का आरोप लगाते हुए राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया लिया. जमानत याचिका में कहा गया कि मामले में याचिकाकर्ता को फंसाया गया है और यह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है.

इसलिए उसे जमानत पर रिहा किया जाए, जिसका विरोध करते हुए राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि याचिकाकर्ता ने धरना देकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की और चिकित्सकों को भी रोका. ऐसे में उसे जमानत नहीं दी जाए. दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं. गौरतलब है कि 25 जुलाई को झालावाड़ के पिपलौदी गांव में सरकारी स्कूल की छत ढहने से कुछ बच्चों की मौत हो गई थी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More