Give Up Campaign: जयपुर में प्रशासन की सख्ती, चौपालों में अपील के चलते 1.88 लाख अपात्र लोगों ने NFSA गिव अप किया. वहीं 1.81 लाख नए पात्रों को स्कीम के साथ जोड़ा गया है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले अपात्र व्यक्ति को स्वेच्छा से नाम हटवाने के लिए जयपुर जिले में गिव अप अभियान चलाया जा रहा है. योजना के तहत जयपुर जिले में सर्वाधिक 1 लाख 88 हजार 255 अपात्र व्यक्तियों ने गिव अप किया है. वहीं जयपुर जिले में 1 लाख 81 हजार 485 नए पात्र व्यक्तियों का नाम खाद्य सुरक्षा सूची में शामिल किया गया है. जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी स्वयं जिले में गिव अप अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. गिव अप अभियान के तहत अपात्र लाभार्थियों द्वारा गिव अप किये जाने मामलों में राज्य के 41 जिलों में जयपुर ने प्रथम स्थान पर है.
जिला रसद अधिकारी त्रिलोकचंद मीणा ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर जयपुर में जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायत स्तर तक मुहिम के तहत गिव अभियान का संचालन किया जा रहा है. रात्रि चौपाल, जन सुनवाई, ग्राम सभा सहित समस्त सार्वजनिक कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित समाज मौजिज लोगों द्वारा सर्व साधारण को गिव अप के लिए प्रेरित किया जा रहा है. यही कारण है कि गिव अप अभियान को जयपुर जिले में आमजन का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है.
ये भी पढ़ें-Rajasthan Weather: राजस्थान के इन शहरों में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 20 जून तक बरतें सावधानी !
उन्होंने बताया कि जिले में आयोजित हो रही नियमित रात्रि चौपाल और जनसुनवाई कार्यक्रमों में जिला प्रशासन द्वारा प्रोत्साहित किए जाने पर आमजन गिव अप के लिए आगे आ रहे है. कालवाड़ तहसील के बेगस गांव में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में भी जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के आह्वान पर मौके पर ही 128 ग्रामीणों ने गिव अप के लिए अपनी सहमति प्रदान की. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ कार्यालय द्वारा सख्ती बरती जा रही है. जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार जयपुर में योजना के 986 अपात्र व्यक्तियों को स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा सूची से अपना नाम हटवाने के लिए नोटिस जारी किया गया है. विभाग ने गिव अप अभियान को आगामी 30 जून तक संचालित करने का फैसला किया गया है.
रिपोर्टर- दीपक गोयल
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!