Jaipur News: विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान सरकार ने जयपुर में वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने 5 लव कुश वाटिका, नगर वन, ग्रीन लंग और लैपर्ड-डेजर्ट सफारी का उद्घाटन किया. इससे लोगों को जंगल और वन्यजीवों के करीब जाने का अवसर मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: जयपुर-विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज राजस्थान के वन्यजीव प्रेमियों को सरकार ने जंगल के लिए द्वार खोल दिए.जिसमें 5 लव कुश वाटिका,नगर वन,ग्रीन लंग के साथ लैपर्ड-डेजर्ट सफारी की उद्घाटन किया गया.कहां कहां वाइल्ड लाइफ लवर्स को ये सौगात मिली,देखे इस रिपोर्ट में!
लैपर्ड सफारी के साथ डेजर्ट का लुफ्त-
राजस्थान के प्रकृति के गोद में आज 7 उपहार मिले है.पांच लवकुश वाटिका और एक-एक नगर वन, ग्रीन लंग और लेपर्ड सफारी की सौगात मिली है.जिसमें सबसे चर्चित जयपुर का बीड पापड लैपर्ड सफारी है.क्योंकि यह राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बन गया,जहां थार के रेगिस्तान के साथ साथ जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे.वाइल्ड लाइफ एडवेंचर के रूप में नई पहचान बन चुकी पिंकसिटी पहली ऐसी सिटी होगी,जहां तीन लैपर्ड सफारी का रोमांच होगा.
नाहरगढ़ डेजर्ट-लैपर्ड सफारी को 2200 हेक्टेयर घने जंगलों के बीच विकसित किया है.जिसमें 19 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनाया है.सीएम ने वर्चुअली अनोखी जंगल सफारी का उद्घाटन किया.फिलहाल इस जंगल में 7 लेपर्ड है.सफारी के बीच मायला बाग सबसे आकर्षण का केंद्र है,जो ढाई घंटे की सफारी के बीच का मिडवे पाइंट हेरिटेज लुक जंगल में सफारी की खूबसूरती और बढ़ रहा है.यही आपको शिकार ओदी भी मिलेगी.
ये है खास बात-
डूंगरपुर के रतनपुर, बांसवाड़ा के सवाई माता,प्रतापगढ़ के रणिया माता धरियावद, चित्तौड़ के मोहर मगरी और नागौर के गोगेलाव में शुरू हुई. लव कुश वाटिका, उदयपुर के माछला मगरा में नगर वन की शुरुआत हुई. उदयपुर के रिसाला में ग्रीन लंग्स शुरु हुई.उदयपुर के माछला मगरा वन 50 हेक्टेयर क्षेत्र में 2 करोड की लागत से डवलव हुआ. यह शहर को प्रकृति से जोडेगा.लवकुश वाटिका डूंगरपुर के रतनपुऱ 25 हैक्टेयर क्षेत्र में 2 करोड की लागत से निर्माण हुआ.जिसमें खुला प्रकृति विधालय स्कूली बच्चों को प्रकृति से जोड़ना.
5 सफारी वाला पहला शहर-
जयपुर देश का पहला ऐसा शहर बन गया है जहां 5 सफारी का आनंद ले सकते है.झालाना,आमागढ के साथ पापड लैपर्ड सफारी का लुत्फ उठा पाएंगे.वहीं नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में पहले से ही लॉयन सफारी और टाइगर सफारी पर्यटकों की पसंद बन चुका है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!