&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: एनसीईआरटी की किताब में जैसलमेर को मराठा साम्राज्य का हिस्सा दिखाए जाने को लेकर उठे विवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी का एजेंडा है कि पूरे इतिहास को तोड़-मरोड़ कर नई पीढ़ी के सामने पेश किया जाए.
गहलोत ने कहा, 'अगर इनका बस चले तो ये पूरे पाठ्यक्रम को अपने एजेंडे के अनुसार बदल दें. इनकी मानसिकता है कि शिक्षा के क्षेत्र में चाहे इतिहास हो या अन्य कोई विषय, सबकुछ बदला जाए ताकि नई पीढ़ी भ्रमित हो जाए. उन्होंने आगे कहा, 'इतिहास से छेड़छाड़ करना अच्छी बात नहीं है. आने वाली पीढ़ियों को सच्चा इतिहास जानना चाहिए. महात्मा गांधी और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को भुलाने की कोशिश हो रही है. आज की पीढ़ी वैसे ही मोबाइल में व्यस्त है, अगर इतिहास पढ़ेगी भी तो उसे बदला हुआ मिलेगा.'
सरकार अमेरिका के दबाव में झुक गई
अमेरिका पर ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर आशोक गहलोत ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर में देश एकजुट था, लेकिन अमेरिका के दबाव में आ गई सरकार. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने के मसले पर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय पूरा देश सरकार के साथ खड़ा था, लेकिन सरकार अमेरिका के दबाव में झुक गई.
उन्होंने कहा, 'उस वक्त अमेरिका, चीन और पाकिस्तान एक साथ खड़े थे. रूस, जो हमारा मित्र देश है, वह भी खामोश रहा. किसी ने हमारा साथ नहीं दिया. ऐसे में केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठते हैं.”गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष लगातार सरकार से दो टूक जवाब देने की मांग कर रहे हैं. 'यह सिर्फ राहुल गांधी या विपक्ष की बात नहीं है, बल्कि देशवासियों की भावना है कि चीन या किसी भी देश को जो हमें आंख दिखाए, उसे मजबूती से जवाब दिया जाए.
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा विभागों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने के निर्देश दिए जाने पर गहलोत ने चुटकी ली. उन्होंने कहा, 'मंत्री जी क्या हर चीज़ के एक्सपर्ट हैं? क्या मेकअप का सामान खरीदते वक्त भी उनसे पूछना चाहिए? यह काम विभागों पर छोड़ देना चाहिए, न कि हर चीज़ में हस्तक्षेप करना चाहिए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!