&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास और रुपये की डिमांड के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि परिवादी शिवम खण्डा (24), निवासी वार्ड नंबर 33, नई सब्जी मंडी, खेतड़ी मोड़, नीमकाथाना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस आए. बदमाशों ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और रुपये की मांग की.
आरोपी संदीप सेवग उर्फ सिल्लु को किया गिरफ्तार.आरोपी नई सब्जी मण्डी में एक मकान में घुसकर हथियार से हमला कर नगदी व ज्वैलरी की डिमाण्ड करने की घटना का है मुख्य आरोपी.मामले एक आरोपी को पहले किया जा चुका है गिरफ्तार.
जब परिवादी की भाभी ने एक नकाबपोश का नकाब हटाने की कोशिश की, तो एक आरोपी ने पिस्तल की बट से उनके सिर पर हमला किया और गोली चला दी. हंगामे के बाद तीनों आरोपी सफेद रंग की गाड़ी में फरार हो गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दो विशेष टीमें गठित कीं. पहली टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों के रूट की जानकारी जुटाई, जबकि दूसरी टीम ने सीडीआर और बीटीएस के आधार पर उनकी मौजूदगी का पता लगाया.
दोनों टीमों ने आधुनिक तकनीक और सूचना संकलन के जरिए कड़ी मेहनत से आरोपी संदीप सेवग उर्फ सिल्लु (निवासी वार्ड नंबर 4, बालाजी नगर, नीमकाथाना) को हरियाणा के महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया. सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर उसका अपराध सिद्ध हुआ.
इससे पहले, एक अन्य आरोपी जगदीश प्रसाद (34), निवासी सीतारामपुरा, थाना खाटूश्यामजी, को गिरफ्तार कर जेसी भेजा जा चुका है. पुलिस संदीप सेवग से गहन पूछताछ कर रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है. यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और तकनीकी दक्षता का उदाहरण है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!