&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kotputli-Behror News: नीमराणा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समाजसेवी मधु किन्नर की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. घटना 10 सितंबर की शाम को हुई थी, जब मधु किन्नर अपने साथियों के साथ नीमराणा मोल्डिया गांव में अपनी कार में बैठी थी तभी बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें मधु किन्नर की मौके पर ही मौत हो गई. इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.
पुलिस टीम ने लगातार सघन प्रयासों के बाद मुख्य आरोपी नरेश उर्फ सोनिया उर्फ जरिना पुत्र कृष्णासिंह जाटव निवासी मथुरा, हाल निवासी फरीदाबाद, हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर पहले भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह 6 माह तिहाड़ जेल में रह चुकी है.
फिलहाल तीन आरोपी पवन उर्फ टिंकू, सीमा बंजारा, और महावीर जाटव फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस टीमें कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
एसपी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी नरेश से गहन पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है. हत्या करने के मामले मे इनका एक दूसरे के एरिये में दखल देना बताया गया गया. मधु किन्नर रेवाड़ी व बावल को तरफ अपना वर्चुश्व फैला रही थी, जिस कारण नरेश उर्फ जरीना को राश नहीं आई, जिसके चलते मधु किन्नर की हत्या करवा दी गई. हालांकि पुलिस पकड़े गए आरोपी से गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है. पूछताछ के बाद और भी खुलासे होने की संभावना है.
वहीं, मधु किन्नर की मौत के बाद इलाके में रोष और आक्रोश का माहौल बना हुआ था. पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को दबोच लिया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Kotputli News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!