Jaipur News: जयपुर पुलिस ने नीट 2020 में डमी कैंडिडेट के जरिए एमबीबीएस में एडमिशन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया. एम्स छात्र सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) की टीम ने नीट यूजी 2020 परीक्षा में डमी कैंडिडेट के जरिए धोखाधड़ी कर एमबीबीएस में दाखिला पाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में एम्स जोधपुर का छात्र सचिन गोरा और दो डॉक्टरों समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के अनुसार, सचिन गोरा ने नीट परीक्षा में खुद शामिल न होकर अजीत गोरा नामक व्यक्ति से परीक्षा दिलवाई थी, जिसने फर्जी पहचान से 667 अंक हासिल किए. इसी आधार पर सचिन ने एम्स जोधपुर में दाखिला लिया। इस साजिश में संबंधित व्यक्तियों ने 60 लाख रुपये में सौदा तय किया था.
पुलिस जांच में सामने आया कि यह काम सुभाष सैनी नामक डॉक्टर की मदद से हुआ जो पहले भी वर्ष 2013 में नीट पीजी परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में गिरफ्तार हो चुका है. सुभाष वर्तमान में घाटवा में कॉमन हेल्थ ऑफिसर के पद पर तैनात है. चौमू थाने में IPC की विभिन्न धाराओं सहित राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस ने एम्स जोधपुर, मेडिकल कॉलेज भरतपुर और एनटीए से आवश्यक रिकॉर्ड भी जब्त किया है. इस कार्रवाई में जयपुर पश्चिम डीएसटी, चौमूं थाना व अन्य पुलिस इकाइयों का योगदान सराहनीय रहा. प्रकरण में आगे की जांच जारी है.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Rajasthan News: रोडवेज कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन
राजस्थान रोडवेज के कर्मचारियों लगातार दूसरे दिन परिवहन विभाग के मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया. राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारियों ने परिवहन मुख्यालय पर विरोध जताया. कर्मचारी बाईस गोदाम सर्किल से रैली के रूप में परिवहन मुख्यालय पहुंचे. यहां मुख्यालय के गेट पर नारेबाजी की. रोडवेज कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि लोक परिवहन सेवा के परमिट नहीं दिए जाएं. लोक परिवहन सेवा को राष्ट्रीयकृत मार्गों पर चलाए जाने से रोडवेज प्रशासन को आर्थिक रूप से नुकसान होगा, जिससे कर्मचारियों के लिए भी वेतन-पेंशन का संकट खड़ा हो जाएगा. महामंत्री सत्यनारायण शर्मा और अध्यक्ष आनंद सिंह नयाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और अपर परिवहन आयुक्त ओमप्रकाश बुनकर को ज्ञापन दिया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!