राजस्थान VDO भर्ती परीक्षा 2025 की नई तारीख घोषित, अब 31 अगस्त नहीं इस दिन होगा एग्जाम

Rajasthan Government Jobs: राजस्थान में ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा-2025 की नई तारीख आ गई है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने बहुप्रतीक्षित ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा-2025 की नई तारीख घोषित कर दी है.

राजस्थान VDO भर्ती परीक्षा 2025 की नई तारीख घोषित, अब 31 अगस्त नहीं इस दिन होगा एग्जाम
Image Credit: Rajasthan VDO Recruitment 2025

Rajasthan Government Jobs: राजस्थान में ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने बहुप्रतीक्षित ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा-2025 की नई तारीख घोषित कर दी है. अब यह परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी.

पहले यह परीक्षा 31 अगस्त 2025 को प्रस्तावित थी, लेकिन लॉजिस्टिक कारणों और उम्मीदवारों की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए इसे स्थगित कर 2 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा के लिए 5 लाख 40 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जबकि केवल 850 पद खाली हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को देखते हुए बोर्ड ने फैसला लिया है कि परीक्षा एक ही दिन आयोजित की जाएगी, ताकि नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया की आवश्यकता न पड़े और परीक्षा पारदर्शी बनी रहे. वहीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अक्टूबर के अंत में जारी किए जाएंगे. आवेदन प्रक्रिया 19 जून से 18 जुलाई 2025 तक चली थी और इस दौरान रिकॉर्ड संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किए.

ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री और कंप्यूटर की जानकारी होना आवश्यक है. साथ ही 12वीं कक्षा में कंप्यूटर विषय या मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर डिप्लोमा होना अनिवार्य है. उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक आयु में छूट दी जाएगी.

उम्मीदवीरों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दो चरणों में किया जाएगा. मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन होगा. चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अंतर्गत नियुक्त किया जाएगा. शुरुआती दो साल की प्रोबेशन अवधि में फिक्स वेतन मिलेगा. इसके बाद स्थायी नियुक्ति के साथ सभी सरकारी भत्ते लागू होंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More