&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
GST 2.0 on Navratri 2025 : आज से देश-प्रदेश में नवरात्र के पहले दिन बाजार और ग्राहक दोनों को फेस्टिवल सीजन की सौगात मिली है. आज से देश-प्रदेश में जीएसटी की नई दरें लागू हो गई. यानी जिन उत्पादों पर जीएसटी स्लैब कम किया गया है.
जीएसटी स्लैब कम करने का असर देखने को मिल रहा है. नवरात्र के पहले दिन सुबह से लोग बाइक और कारों की खरीद कर भगवान गणेश के दरबार पहुंचे, जहां खरीददारों ने जीएसटी का पूरा लाभ मिलने की बात कही.
वहीं पूर्व सरकार में राज्यमंत्री रहे राजीव अरोड़ा ने बताया कि केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरें लागू करने में बहुत देर कर दी, लेकिन देर आए दुरस्त आए. जीएसटी की नई दरों से आमजन से लेकर देश की अर्थव्यवस्था भी बढे़गी.
पढे़ं एक और बड़ी खबर
डूंगरपुर जिले में जीएसटी बचत उत्सव का आगाज 22 सितंबर से हुआ है. इसके तहत जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने जिला परिषद सभागार में चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक ली. बैठक में जीएसटी बचत उत्सव को लेकर जानकारी दी.
जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर सिंह ने कहा कि आमजन के उपयोग में आने वाली वस्तुओं पर जीएसटी की दर काफी कम हो गई है. ऐसे में इस अभियान का उद्देश्य आम आदमी को जीएसटी में हुए परिवर्तनों की जानकारी पहुंचाना है.
उन्होंने समस्त व्यापारियों से जीएसटी में हुए परिवर्तन के अनुरूप उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने तथा आम नागरिक तक इसकी जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया. बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष के के गुप्ता ने जीएसटी कम होने को सरकार द्वारा आमजन को त्योहार पर राहत देने वाली सौगात बताया.
इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों से कहा कि अगर कोई कंपनी रेट बढ़ाती है, तो उसकी तत्काल सूचना जीएसटी अधिकारी को दें. इसके साथ ही उन्होंने ओल्ड स्टॉक के समाधान हेतु भी सुझाव दिए. बैठक में उपायुक्त स्टेट जीएसटी वृत डूंगरपुर अनिल आमेटा ने जीएसटी में हुए परिवर्तनों की जानकारी दी तथा अभियान के उद्देश्य और महत्व के बारे में प्रकाश डाला.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!