ढहा दी जयपुर की नूरानी मस्जिद, अवैध निर्माण पर JDA का ताबड़तोड़ एक्शन

Noorani Masjid wall collapses: जयपुर के नंदपुरी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की कार्रवाई जारी है. अभियान के दौरान नूरानी मस्जिद की दीवार को हटाया गया और क्षेत्र में बुलडोजर कार्रवाई की गई.

ढहा दी जयपुर की नूरानी मस्जिद, अवैध निर्माण पर JDA का ताबड़तोड़ एक्शन
Image Credit: Jaipur Noorani Masjid wall collapsesSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur Noorani Masjid wall collapses: जयपुर के नंदपुरी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए नूरानी मस्जिद को सील कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर पूरे इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं पर भी अस्थायी रोक लगा दी है, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

जानकारी के अनुसार, मालवीय नगर से जगतपुरा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से प्रस्तावित है. इस परियोजना के तहत नंदपुरी अंडरपास के समीप रेलवे लाइन के साथ बनी सड़क को वर्तमान 25 से 30 फीट चौड़ाई से बढ़ाकर 80 फीट तक विकसित किया जाना है. प्रशासन का कहना है कि सड़क की निर्धारित सीमा में आने वाले कई निर्माण इस विकास कार्य में बाधा बन रहे थे, जिनमें पांच धार्मिक स्थल भी शामिल हैं. इनमें एक मस्जिद, दो मंदिर, एक मजार और एक सत्संग भवन बताया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

जेडीए द्वारा पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी थी, लेकिन मस्जिद को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था. अब प्रशासन ने इस स्थल पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि यह कदम मास्टर प्लान और सड़क चौड़ीकरण परियोजना को पूरा करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है.

कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लिया गया है. 50 से अधिक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तीन हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है, वहीं ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट और जेडीए के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा नहीं करने की अपील की है. साथ ही आमजन से सहयोग बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने का अनुरोध किया गया है.

इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. कांग्रेस विधायक रफीक खान ने ध्वस्तीकरण अभियान पर सवाल उठाते हुए इसका विरोध दर्ज कराया है. वहीं प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार और विकास परियोजना के तहत की जा रही है. ऐसे में नंदपुरी क्षेत्र में चल रहा यह अभियान फिलहाल पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur News की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More