कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, NSUI और यूथ कांग्रेस के नेताओं ने डोटासरा और रंधावा से बनाई दूरी, प्रदेश अध्यक्ष बोले मेरे नेता सचिन पायलट

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस में फिर गुटबाजी! NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ बोले, "मेरे नेता सचिन पायलट हैं, मैं उनका अनुयायी हूं." डोटासरा और रंधावा के कार्यक्रमों से NSUI-यूथ कांग्रेस की दूरी.

कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, NSUI और यूथ कांग्रेस के नेताओं ने डोटासरा और रंधावा से बनाई दूरी, प्रदेश अध्यक्ष बोले मेरे नेता सचिन पायलट
Image Credit: Rajasthan Politics:Source: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है. पार्टी के अग्रिम संगठनों, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा के कार्यक्रमों से दूरी बनाना शुरू कर दिया है.

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने साफ कह दिया कि उनकी निष्ठा केवल सचिन पायलट के साथ है. जाखड़ ने कहा, "मेरे नेता सचिन पायलट हैं, मैं उनका अनुयायी हूं. वे युवाओं को आगे बढ़ाते हैं. इसमें बुराई क्या है?" इस बयान ने कांग्रेस में हलचल मचा दी है, क्योंकि पार्टी पहले से ही सचिन पायलट, अशोक गहलोत और डोटासरा-जूली समर्थक गुटों में बंटी हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

एनएसयूआई राजस्थान में एक मजबूत छात्र संगठन है, जो सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सक्रिय है. जब बीजेपी सत्ता में होती है, तो यह संगठन सड़कों पर प्रदर्शन करता है. वर्तमान में भी एनएसयूआई 'वोट चोरी' के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ धरने दे रही है. लेकिन जाखड़ का पीसीसी नेतृत्व में विश्वास न होना सवाल खड़े करता है. खबरें हैं कि एनएसयूआई और पीसीसी के बीच कोई संवाद नहीं है. यहां तक कि यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष और संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनियां, जो पायलट के करीबी हैं, भी पीसीसी की बैठकों में रुचि नहीं दिखाते. हालांकि, पूनियां ने गुटबाजी की खबरों को खारिज करते हुए दावा किया कि वे राहुल गांधी के 'वोट चोरी गद्दी छोड़' अभियान में सक्रिय हैं.

डोटासरा ने इस गैर-हाजिरी को गंभीरता से लिया है और शिकायतें आलाकमान तक पहुंचाई गई हैं. तालमेल बढ़ाने के लिए डोटासरा ने अग्रिम संगठनों के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं. देशराज मीणा को यूथ कांग्रेस, हाकम अली खान को सेवादल, प्रतिष्ठा यादव को महिला कांग्रेस और राहुल भाकर को एनएसयूआई का प्रभारी बनाया गया है. भाकर डोटासरा के करीबी माने जाते हैं.

इस बीच, राहुल गांधी का 'वोट चोरी' अभियान और स्थानीय-पंचायती चुनाव से पहले परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में जाखड़ जैसे बयान कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर रहे हैं. इन बयानों से पार्टी में अनुशासनहीनता का खतरा बढ़ गया है. नेताओं की निजी निष्ठाओं और गुटबाजी ने कांग्रेस को फिर से संकट में डाल दिया है, जिससे लगता है कि इतिहास दोहराया जा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More