&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
DUSU Election 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025 को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इस बार छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. साथ ही NSUI ने युवाओं को प्रतिनिधित्व देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है.
NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए राजस्थान के जोधपुर जिले की रहने वाली जोसलीन चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. जोसलीन वर्तमान में MA Buddhist Studies (First Year) की छात्रा हैं और छात्र राजनीति में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है. साथ ही लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए NSUI ने राजस्थान के अलवर जिले के राहुल झांसला को अपना उम्मीदवार बनाया है. राहुल झांसला भी MA Buddhist Studies (First Year) के छात्र हैं. NSUI की इस रणनीति को युवा वर्ग से जुड़ने की एक मजबूत कोशिश माना जा रहा है.
DUSU के चार पदों के लिए कुल 73 वैध नामांकन प्राप्त हुए हैं. इनमें अध्यक्ष पद के लिए 21 नामांकन, उपाध्यक्ष के लिए 15, सचिव पद के लिए 20 और संयुक्त सचिव के पद के लिए 17 नामांकन वैध पाए गए हैं. सबसे खास बात यह है कि इस बार 15 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जो छात्र राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है.
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर राजकिशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन वापसी की अंतिम तारीख गुरुवार दोपहर 12 बजे थी. इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची गुरुवार शाम 5 बजे जारी की गई.
DUSU चुनाव का मतदान 18 सितंबर 2025 को होगा. DUSU चुनाव न केवल दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति का प्रतिनिधित्व करता हैं, बल्कि यह राष्ट्रीय राजनीति में भविष्य के नेताओं की नींव भी रखते हैं. इस बार NSUI ने युवाओं को आगे लाकर यह दिखाया है कि वह नए भारत के नेतृत्व को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!