राजस्थान यूनिवर्सिटी में कैंटीन बंद! छात्रों का फूटा गुस्सा, अनोखे अंदाज में प्रदर्शन

Rajasthan News: राजस्थान विश्वविद्यालय में कैंटीन बंद होने के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया. NSUI और ABVP ने अनोखे तरीके से विरोध जताया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. छात्र लगातार सुधार और कैंटीन दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे हैं.

राजस्थान यूनिवर्सिटी में कैंटीन बंद! छात्रों का फूटा गुस्सा, अनोखे अंदाज में प्रदर्शन
Image Credit: Rajasthan University NSUI Protest

Rajasthan University Student Protest: राजस्थान विश्वविद्यालय में कैंटीन बंद होने और उसकी बदहाल व्यवस्था को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. कैंटीन में साफ-सफाई की कमी, अव्यवस्थित सेवाएं और लंबे समय से सुधार न होने के कारण छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस मुद्दे ने अब विश्वविद्यालय परिसर में बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है.

विरोध के दौरान छात्र संगठनों ने अलग-अलग और अनोखे तरीके अपनाकर अपना रोष व्यक्त किया. एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं ने परिसर में ही गैस चूल्हा रखकर चाय बनाई और प्रतीकात्मक रूप से कैंटीन व्यवस्था की बदहाली को उजागर किया. छात्रों का कहना है कि वे लंबे समय से कैंटीन सुधार की मांग कर रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इस प्रदर्शन में एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भी इस मुद्दे को लेकर अपनी आवाज बुलंद की. संगठन के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि वीसी ऑफिस के पास स्थित बंद पड़ी कैंटीन को जल्द से जल्द दोबारा शुरू किया जाए. छात्रों का कहना है कि कैंटीन बंद होने से उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इसी बीच छात्रनेता शुभम रेवाड़ ने भी विरोध का अलग तरीका अपनाया. उन्होंने कुलगुरु सचिवालय के बाहर थाली बजाकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान कई अन्य छात्र भी उनके साथ शामिल हुए और कैंटीन शुरू करने की मांग को लेकर नारेबाजी की. कुछ छात्रों ने परिसर में चाय की स्टॉल लगाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया और व्यवस्था सुधार की मांग दोहराई.

लगातार हो रहे इन प्रदर्शनों के चलते कैंटीन बंद होने का मुद्दा अब और अधिक तूल पकड़ चुका है. अलग-अलग छात्र संगठनों के एक साथ आने और सक्रिय विरोध के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है. छात्रों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. फिलहाल पूरा मामला विश्वविद्यालय परिसर में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है और सभी की नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

मैं सागर चौधरी जी राजस्थान न्यूज में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखता हूं. मुझे डिजिटल मीडिया का डेढ़ साल का अनुभव है. इससे पहले मैं जी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. मैंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.