&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Navratri Special Flights 2025 : जुलाई से सितंबर अवधि में मानसून के दौरान फ्लाइट्स में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहती है. एयरलाइंस इस सीजन को लीन सीजन मानती हैं. इस दौरान हवाई किराए की दरें भी काफी कम रहती हैं, इसके बावजूद यात्रीभार में खास बढ़ोतरी नहीं दिखती. जयपुर एयरपोर्ट पर भी पिछले करीब तीन महीने से इसी तरह के हालात दिख रहे थे. लेकिन अब नवरात्रि शुरू होते ही जयपुर एयरपोर्ट पर एक साथ फ्लाइट संचालन में बढ़ोतरी हुई है. जयपुर एयरपोर्ट से आज से 7 नई फ्लाइट शुरू हुई हैं. ये फ्लाइट इंदौर, बेंगलूरु, उदयपुर, देहरादून, चंडीगढ़, कोलकाता और अहमदाबाद के लिए संचालित होंगी. अभी जयपुर से उदयपुर, देहरादून और इंदौर के लिए रोज एक-एक फ्लाइट ही चल रही थीं, लेकिन अब रोजाना 2-2 फ्लाइट चल सकेंगी. इसी तरह कोलकाता, चंडीगढ़ और अहमदाबाद के लिए रोज 3-3 फ्लाइट चल रही थीं, अब एक-एक नई फ्लाइट जुड़ने से रोजाना 4-4 फ्लाइट उपलब्ध होंगी. बेंगलूरु के लिए एक और फ्लाइट जुड़ने से अब जयपुर से रोजाना 6 फ्लाइट उपलब्ध हो सकेंगी.
आज से 7 नई फ्लाइट्स की शुरुआत
- जयपुर से फ्लाइट 6E-7158 रोज सुबह 5:10 बजे जाएगी इंदौर
- जयपुर से फ्लाइट 6E-373 रोज सुबह 5:25 बजे जाएगी बेंगलूरु
- फ्लाइट 6E-7198 जयपुर से रोज शाम 5:30 बजे जाएगी उदयपुर
- फ्लाइट 6E-7468 जयपुर से रोज शाम 6:30 बजे जाएगी देहरादून
- फ्लाइट 6E-7414 जयपुर से रोज शाम 7:50 बजे जाएगी चंडीगढ़
- फ्लाइट 6E-6186 जयपुर से रोज शाम 8:10 बजे जाएगी कोलकाता
- फ्लाइट 6E-7138 जयपुर से रोज रात 9:50 बजे जाएगी अहमदाबाद
आपको बता दें कि श्राद्ध पक्ष समाप्त होने तक यानी 21 सितंबर तक जयपुर एयरपोर्ट से रोजाना औसतन 52 फ्लाइट्स संचालित हो रही थी. ये फ्लाइट देश के 21 शहरों के लिए संचालित हो रही थी. अब 7 नई फ्लाइट शुरू होने से कुल फ्लाइट्स की संख्या बढ़कर 59 हो जाएगी. वहीं फेस्टिव सीजन शुरू होते ही फ्लाइट्स तो बढ़ी ही हैं, साथ ही हवाई किराए की दरों में भी उछाल आना शुरू हो गया है. नवरात्रि में पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का खास महत्व है, ऐसे में कोलकाता का किराया बढ़ा है, वहीं गरबा रास के लिए जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के लिहाज से अहमदाबाद का किराया भी अधिक हुआ है.
इस तरह बढ़ा हवाई किराया
- 23 सितंबर को जयपुर से कोलकाता के लिए 4 फ्लाइट
- किराया 8147 से लेकर 9249 रुपए तक लिया जा रहा
- आम दिनों में कोलकाता के लिए किराया रहता 6 हजार से 6500 रुपए
- 23 सितंबर को जयपुर से अहमदाबाद के लिए 4 फ्लाइट
- किराया 6140 से लेकर 8030 रुपए तक लिया जा रहा
- आम दिनों में अहमदाबाद का किराया रहता 4500 से 5000 रुपए
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!