ऑपरेशन सिंदूर के हीरो को मिला सम्मान, डोटासरा ने उठाए केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल

Rajasthan News: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने शेखावाटी के शहीद सुरेंद्र मोगा को मरणोपरांत वायु सेना मेडल मिलने पर गर्व जताया और केंद्र सरकार पर तीन माह तक शहादत का सम्मान न देने का आरोप लगाया. उन्होंने मोदी सरकार से माफी मांगने की मांग की.

ऑपरेशन सिंदूर के हीरो को मिला सम्मान, डोटासरा ने उठाए केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल
Image Credit: martyred Surendra MogaSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर एक भावुक और तीखा संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने शेखावाटी के वीर सपूत, झुंझुनूं जिले के मेहरादासी गांव निवासी शहीद सुरेन्द्र मोगा को मरणोपरांत वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) से सम्मानित किए जाने पर गर्व व्यक्त किया और केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया.

डोटासरा ने अपने पोस्ट में लिखा कि सुरेन्द्र मोगा जी ने 10 मई को जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी. उनकी वीरता और बलिदान न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान हर उस सैनिक के बलिदान का प्रतीक है, जो अपने देश के लिए बिना किसी हिचकिचाहट के जान देने को तैयार रहता है. डोटासरा ने वीर शहीद को शत्-शत् नमन करते हुए कहा कि उनका साहस और अदम्य जज़्बा आने वाली पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा और रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

हालांकि, इस सम्मान के साथ डोटासरा ने केंद्र की मोदी सरकार पर नाराजगी भी जताई. उन्होंने कहा कि यह सम्मान भले ही गर्व और सम्मान की अनुभूति कराता है, लेकिन यह भी उतना ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार ने उनकी शहादत के बाद तीन माह तक इस बलिदान को उचित मान्यता नहीं दी. डोटासरा के अनुसार, शहादत के सम्मान में देरी करना वीर सपूत और उनके परिवार के प्रति अन्याय है, जिसे वह ‘शहादत का अपमान’ मानते हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह इस देरी के लिए पूरे देश से माफी मांगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More