स्मार्ट मीटर पर विपक्ष का हल्ला बोल कहा- पंचायत चुनाव के चलते बदला फैसला

Rajasthan Assembly : विधानसभा में स्मार्ट मीटर का मामला आज खूब गूंजा और भारी शोरगुल और हंगामा हुआ. विपक्षी सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी की. कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने पूछा कि क्या सरकार ने पंचायत और निकाय चुनाव के चलते अपने फैसले को बदला है.
 

स्मार्ट मीटर पर विपक्ष का हल्ला बोल कहा- पंचायत चुनाव के चलते बदला फैसला
Image Credit: Rajasthan AssemblySource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Opposition Ruckus on Smart Meter : राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन भी हंगामेदार है. कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने पूछा कि क्या सरकार ने पंचायत और निकाय चुनाव के चलते अपने फैसले को बदला है और अगस्त 2025 में नया ऑर्डर निकाला है. बोहरा ने कहा कि 14 हजार करोड़ का टेंडर जिस कंपनी को दिय़ा उसका क्या होगा ?

मंत्री नागर ने कहा कि कंपनी का काम धीमा था स्मार्ट मीटर की उपलब्धता नहीं थी इसी के चलते अभी कुछ समय के लिए हमने ऑर्डर जारी किया है कि अभी पुराने लग जाए, लेकिन जैसे ही स्मार्ट मीटर मिलेंगे सभी जगह स्मार्ट मीटर लगेंगे. मंत्री ने कहा कि केंद्र की योजना है किसी राज्य ने स्वीकार की किसी ने नहीं की. कर्नाटक में स्वीकरा नहीं की लेकिन राजस्थान में आपके शासनकाल में आपने इस योजना को स्वीकार किया. इसी के चलते स्मार्ट मीटर यहा लग रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि गोवा की सरकार ने इस कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किया फिर बी टेंडर दिया गया. जूली ने कहा की मीटर में लाइन आने से पहले ही करंट आता है, ये स्मार्ट है. इस पर मंत्री नागर ने जवाब देते हुए कहा कि नियमों में प्रावधान है कि राजस्थान में अगर कंपनी ब्लैक लिस्टेड नहीं तो हम उसे टेंडर दे सकते हैं, हमने ये ही किया है कोई गलत नहीं किया.

आपको बता दें कि आज प्रश्नकाल शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने हंगामा कर दिया था. काली पट्टी बांधकर सदन के बाहर विपक्ष ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More