Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार 22 अप्रैल दोपहर के वक्त हुए आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई. आतंकी हमले में जयपुर का युवक भी मारा गया.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार 22 अप्रैल दोपहर के वक्त हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई. आतंकी हमले में जयपुर का युवक भी मारा गया. बुधवार यानी आज शाम 8:15 बजे इंडिगो की फ्लाइट से मृतक का देह आएगा. जयपुर के मालवीय नगर स्थित फॉरेस्ट व्यू रेजीडेंसी के रहने वाले 33 वर्षीय नीरज उधवानी पत्नी के साथ कश्मीर घूमने गए थे.
यह भी पढ़ें- चांदी के मोटे कड़े बने जान के दुश्मन, दिन दहाड़े पैर काट कर ले गए हैवान
कल कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में नीरज उधवानी मारे गए. नीरज उधवानी को गोली लगने के बाद कश्मीर से पत्नी आयुषी ने जेठ को फोन कर सूचना दी. नीरज के परिजन देह लेकर आज शाम जयपुर पहुंचेंगे. उनके परिजन किशोर उधवानी, शुभी अग्रवाल, जैहर पिलानी, आयुषी और फहाद मर्चेंट साथ में जयपुर आएंगे.
नीरज UAE में इंजीनियर थे. वहां से किसी की शादी अटेंड करने पत्नी के साथ शिमला गए थे. वहीं से 2-3 दिनों का समय लेकर कश्मीर घूमने चले गए. फरवरी 2023 में पुष्कर के भंवर सिंह पैलेस में आयुषी से नीरज की शादी हुई थी. बड़े भाई किशोर उधवानी और उनकी पत्नी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर हैं. घटना के समय पत्नी भी नीरज के साथ थी. नीरज के चाचा दिनेश उधवानी ने बताया कि दुबई में नीरज जॉब करता है. तीन महीने पहले मकर संक्रांति पर छुटि्टयों में नीरज जयपुर आए थे.
बड़े भाई के पास नीरज की पत्नी ने किया फोन
नीरज को गोली लगने के बाद पत्नी ने नीरज के बड़े भाई किशोर उधवानी को कॉल करके बताया कि नीरज को गोली लग गई है. फिलहाल सुरक्षा बलों ने हम लोगों को सुरक्षित स्थान पर रखा है. नीरज कहां है, कैसे-किस हाल में है, यह जानकारी नहीं मिल रही है. इस फोन कॉल के साथ ही घर में कोहराम मच गया. फौरन किशोर और उनके परिवार वाले दिल्ली रवाना हुए.
दिल्ली से कश्मीर के लिए फ्लाइट से रवाना हुए. किशोर ने कश्मीर में जानकारी जुटाई तो पता चला कि छोटे भाई नीरज की मौत हो गई है. इसके बाद उन्होंने फौरन अपनी मां ज्योति उधवानी को कॉल कर यह सूचना दी. मां ज्योति उधवानी को लोग ढांढस बंधा रहे हैं. 10 साल पहले पिता प्रदीप उधवानी का निधन हो चुका है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!