Pahalgam Terror Attack: AIATF अध्यक्ष बिट्टा का बड़ा बयान, बोले- इजरायल की तरह..

Pahalgam Terror Attack: एंटी टेररिस्ट फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने झुंझुनू में कहा कि पहलगाम आतंकी हमला देश की शांति पर सीधा प्रहार है. भारत को अब इजरायल की तरह...

Pahalgam Terror Attack: AIATF अध्यक्ष बिट्टा का बड़ा बयान, बोले- इजरायल की तरह..

Rajasthan News: एंटी टेररिस्ट फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा गुरुवार को झुंझुनू सर्किट हाउस पहुंचे और मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि यह हमला देश की शांति और स्थिरता पर सीधा प्रहार है, और अब समय आ गया है कि भारत के नागरिक इजरायल की तरह मौत का कफन सिर पर बांधने के लिए तैयार रहें.

दिल्ली से सालासर जाते वक्त रास्ते में झुंझुनू रुके बिट्टा ने कहा कि इस आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने देश में जो अमन-शांति स्थापित की थी, उसे इस हमले ने ठेस पहुंचाई है. देश में जब आतंकवाद लगभग समाप्त हो चुका था, तब पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने यह कायराना हरकत की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कई अहम फैसले लिए हैं, जिनमें सिंधु जल संधि को रद्द करना और अटारी बॉर्डर को बंद करना शामिल है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

एमएस बिट्टा पहुंचे सालासर बालाजी की शरण में
अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा Z सुरक्षा के घेरे में सालासर बालाजी मंदिर पहुंचे. सालासर में बिट्टा ने वेडिंग, नॉन वेडिंग जॉन को फॉलो करते हुए गाड़ियों का काफिला छोड़कर सालासर बालाजी की शरण में पहुंचे. बालाजी मंदिर पर महावीर पुजारी, नागरमल पुजारी, डीवाईएसपी दरजाराम ने माला पहनाकर स्वागत किया. बिट्टा को पुजारी परिवार ने मंत्रोचारन के साथ पूजा अर्चना करवाई.

बिट्टा ने पहलगांव की आतंकी घटना की निंदा की और कहा कि कैंसर जैसी इस बीमारी को पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह पूरी तरीके से खत्म करेंगे. उन्होंने कहा कि 7 साल में आतंकी घटनाओं में कमी आ गई थी, बिट्टा ने कहा की मोदी जी सेकुलिरजम के संदेश के साथ जब सऊदी गए थे और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जब भारत आए तो पाकिस्तान ने यह कश्मीर का मुद्दा उठाने और इंटरनेशनल मीडिया में आने के लिए यह कायरता पूर्व घटना की. साथ ही उन्होंने कहा की इस घटना का परिणाम पाकिस्तान को भुगतना पड़ेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ेंRajasthan Newsऔर पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news