Jaipur News : पैलेस ऑन व्हील्स लाखों में लग्ज़री सफर देने वाली इस ट्रेन का दूसरा टूर जब जयपुर पहुंचा तो राजस्थानी परंपरा के साथ देसी-विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया गया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Palace on Wheels Luxury Dream : भारत की सबसे प्रतिष्ठित लग्ज़री ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स का दूसरा टूर आज नई दिल्ली से जयपुर गांधीनगर स्टेशन पहुंचने पर राजस्थानी परंपरा में स्वागत किया गया. इस यात्रा में लगभग 30 पावणे शामिल हैं, जिनमें अमेरिका, मेक्सिको, रूस, इटली और भारत से आए पर्यटक शामिल हैं.)
पैलेस ऑन व्हील्स का यात्रा जीवनभर संजोकर रखने वाला पल
पहले टूर के यात्रियों ने नई दिल्ली में यात्रा के अनुभव बताते हुए पर्यटकों ने कहा कि पैलेस ऑन व्हील्स पर सफर करना जीवन का सबसे अनोखा अनुभव है, शानदार भोजन, पारंपरिक राजस्थानी मेहमाननवाज़ी, ऑनबोर्ड सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और ऐतिहासिक धरोहरों की यात्रा ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया,कई पर्यटकों ने इसे “भारत की आत्मा से जुड़ने वाला अनुभव” बताया और कहा कि वे इस यात्रा की यादें जीवनभर संजोकर रखेंगे. सात दिवसीय शाही ट्रेन की यात्रा राजस्थान की शाही विरासत और प्राकृतिक धरोहर का अद्भुत अनुभव कराएगी. इस शाही ट्रेन की यात्रा जयपुर (आमेर किला और जंतर मंतर–यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल), सवाई माधोपुर (रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान), चित्तौड़गढ़ (ऐतिहासिक किला), उदयपुर (झीलों का शहर), जैसलमेर (सोनार किला), जोधपुर (मेहरानगढ़ किला), भरतपुर (केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान), और आगरा (ताजमहल–यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल) का भ्रमण करवाया.
शाही परंपराओं का अद्भुत अनुभव शाही ट्रेन
संचालन और प्रबंधन O & M कंपनी के CMD भगत सिंह लोहागढ़ ने बताया कि पैलेस ऑन व्हील्स न केवल भारत की शान है बल्कि अंतरराष्ट्रीय लग्ज़री पर्यटन में भारत की पहचान भी है, इस ट्रेन की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और यात्रियों के बीच इसे लेकर विशेष क्रेज देखा जा रहा है. शाही ट्रेन राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) के तत्वावधान में चलाई जाती है और पिछले दो वर्षों से इसका संचालन और प्रबंधन O & M कंपनी के CMD भगत सिंह लोहागढ़ द्वारा संचालित किया जा रहा है. भगत सिंह का कहना है कि "पैलेस ऑन व्हील्स केवल एक ट्रेन नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध विरासत, संस्कृति और मेहमाननवाज़ी का चलता-फिरता प्रतीक है. हमारा प्रयास है कि हर अतिथि को इस यात्रा के माध्यम से भारत की शाही परंपराओं का अद्भुत अनुभव हो और यह ट्रेन भारतीय पर्यटन को वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाती रहे.)
बार-बार पर्यटक आए अन्य पर्यटन स्थलों का प्रचार प्रसार
इस शाही ट्रेन के माध्यम से राजस्थान के उन पर्यटन स्थलों तक भी पर्यटक पहुंचे उसके लिए शाही ट्रेन पर बैनर लगाकर पर्यटकों को आकर्षित कर रहे है. जिससे शाही ट्रेन के सफर के बाद पर्यटक दुबारा उन पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी करने पहुंचे जो इस यात्रा के दौरान छूट गए. राजस्थान के इन पर्यटन स्थलों के अलावा अन्य पर्यटन स्थलों का बैनर लगाकर प्रचार प्रसार कर रहे है. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी प्रयासरत है कि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक राजस्थान आएं उसी कडी में संचालन और प्रबंधन O & M कंपनी के CMD भगत सिंह लोहागढ़ द्वारा शाही ट्रेन के माध्यम से प्रदेश अन्य पर्यटन स्थलों का प्रचार प्रसार कर रहे. देशी—विदेशी पर्यटकों का राजस्थान भ्रमण बार बार बनेगा तो प्रदेश में रोजगार के अवसर बढेंगे,प्रदेश की अर्थव्यवस्था बढेगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!