&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Tourism: शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स 76 विदेशी पर्यटकों के साथ जयपुर पहुंची. गांधीनगर स्टेशन पर पारंपरिक स्वागत के बाद सैलानियों ने आमेर किले और संग्रहालयों का भ्रमण किया.यह टूर राजस्थानी संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने की एक बड़ी कड़ी है.
दुनिया की सबसे आलीशान ट्रेनों में शुमार 'पैलेस ऑन व्हील्स' (Palace on Wheels) ने नए साल 2026 का स्वागत बेहद भव्य और शाही अंदाज़ में किया है. साल के पहले दिन जब यह ट्रेन जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची, तो इसमें सवार देशी-विदेशी पर्यटकों के चेहरे पर राजस्थान की मेहमाननवाज़ी की चमक साफ नज़र आई.
)
सात समंदर पार से आए मेहमान
इस विशेष 'फेस्टिव टूर' में कुल 76 पर्यटक जयपुर पहुंचे हैं, जिन्होंने बीती रात ट्रेन के शाही कोच में ही साल 2025 को विदा कर 2026 का जश्न मनाया. मेहमानों में अमेरिका के 61, भारत के 8, और कनाडा, ब्रिटेन व स्विट्ज़रलैंड के 2-2 पर्यटक शामिल हैं. गांधीनगर स्टेशन पर पावणों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया.
)
पहले दिन आमेर में हाथी सफारी का आनंद
जयपुर पहुंचते ही पर्यटकों ने अपनी विरासत यात्रा की शुरुआत की. पर्यटकों ने आमेर किले में हाथी सफारी का लुत्फ उठाया और महल की वास्तुकला को निहारा.गुलाबी नगरी के प्रमुख संग्रहालयों और स्मारकों का दौरा कर सैलानियों ने राजस्थान के गौरवशाली इतिहास को समझा.
राजस्थान की सांस्कृतिक झलक
आगामी दिनों में यह शाही ट्रेन पर्यटकों को राजस्थान के प्रमुख शहरों की सैर कराएगी.रणथंभौर में टाइगर सफारी, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर के महल. जोधपुर (ब्लू सिटी) का मेहरानगढ़ और जैसलमेर का सोनार किला. भरतपुर का केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान और यात्रा के अंत में आगरा का ताजमहल.
)
वैश्विक मंच पर बढ़ता मान
विदेशी पर्यटकों ने भारत की इस मेहमाननवाज़ी को 'जीवनभर की यादगार यात्रा' बताया है. पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि पैलेस ऑन व्हील्स का यह विशेष न्यू ईयर टूर न केवल राजस्व की दृष्टि से, बल्कि भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम है. यह यात्रा राजस्थान के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!