Rajasthan News: आज पूरे देश मकर संक्रांति का त्योहार मना रहा है. इसी के चलते जयपुर में दिन में आसमान पतंगों से भरा रहा. वहीं, रात के समय आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया, जिससे पूरा आसमान जगमग हो उठा.
1/5दिन में संगीत की धुन, तिल के लड्डुओं की मिठास, हाथ में डोर और आसमान पर नजरें, वो काटा का शोर.
यह अनोखा और अदुभुत नजारा दिन का रहा.
2/5वहीं, रात में आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हुआ. एक ऐसा शहर जहां एक दिन में दो फेस्टिवल जैसा माहौल. दिन में आकाश में परिंदों का नहीं, पतंगों का राज होता.
3/5सुबह से शाम तक पतंगबाजी और शाम होते-होते आतिशबाजी होने लगी. दिनभर रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान सतरंगी हुआ.
4/5विशिंग लैम्प्स के साथ जमकर आतिशबाजी देखने को मिली. पुराने जयपुर की हर छत पर कुछ ऐसा ही नजारा दिखने को मिला.
5/5जयपुर में मकर संक्रांति पर दिवाली जैसा नजारा दिखा. चारदीवारी में आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ.