Jaipur Fire: राजस्थान के जयपुर जिले में मुरलीपुरा थाना इलाके में फैन बेल्ट गोदाम में भीषण आग लग गई. इसकी सूचना सबसे पहले रात में गश्त कर रहे CI वीरेंद्र कुरील को मिली. इसके बाद से करीब 24 से अधिक दमकलें अभी मौके पर आग बुझाने में जुटी.
1/5साथ ही घटना स्थल की तरफ आने वाले ट्रैफिक को भी डायवर्ड किया गया. आग बुझाने का काम अभी जारी है. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर करीब 24 से अधिक दमकलें अभी भी आग बुझाने का काम कर रही हैं.
2/5गोदाम के आसपास रहने वाले लोगों को वहां से हटाया गया और इलाके में लाइट बंद की गई. अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों को समझाइश कर मौके से दूर किया गया. जिससे दमकल को रास्ता मिल सके.