Republic Day Special: भारत पर्व पर नई दिल्ली के लाल किला प्रांगण में राजस्थान की झांकी 'सोणो राजस्थान' आकर्षण का केंद्र बनेगी. राजस्थान की झांकी में हर चीज को बड़ी बारीकी से सजाया गया है. आइए देखते हैं कुछ झलकियां...
1/5भारत पर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर वर्ष 2014 से दिल्ली में अनवरत मनाया जा रहा है. इस पर्व का उद्देश्य विविधताओं से भरे भारत के सांस्कृतिक वैभव का प्रदर्शन करना और कलाकारों का उत्साहवर्धन करना है.
2/5इस अद्भुत झांकी के अग्रभाग में राजस्थान के पारंपरिक पर्व तीज की सुप्रसिद्ध सवारी के मनोहारी दृश्य को शामिल किया गया है, जबकि पिछले भाग में शेखावाटी की प्राचीन और दुर्लभ हवेलियों की समृद्ध विरासत को दर्शाया गया है. झांकी के नीचे के पैनल में इन हवेलियों में बने हुए पुराने भित्ति चित्र और विभिन्न प्रकार के म्यूरल की डिजाइन का दिग्दर्शन किया गया है. साथ ही झांकी में राजस्थान सरकार द्वारा जल संरक्षण और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की झलक को भी शामिल किया गया है.