&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के बनोली सेवापुरी में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 9.7 करोड़ किसानों के खातों में 20वीं किस्त के रूप में 20,500 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से जारी की. इस अवसर पर जयपुर जिले के करीब 3 लाख 64 हजार किसानों को कुल 72.80 करोड़ रुपये की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की गई. जयपुर में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला परिषद सभागार में किया गया, जहां सांसद मंजू शर्मा की अध्यक्षता में किसानों ने हिस्सा लिया.
राजस्थान के बांसवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों को संबोधित किया और योजना के महत्व को रेखांकित किया. कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को डबल इंजन सरकार का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस पहल से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि यह राशि किसान बीज, खाद, फसल बीमा आदि पर खर्च कर अपने परिवार को खुशहाल बनाएगा.
जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा ने बताया कि पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन देश और प्रदेश को 2047 तक विकसित बनाने की सोच का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि जयपुर जिले के किसानों को मिले 72.80 करोड़ रुपए से वे उन्नत फसलें उगाकर जिले में खुशहाली ला सकेंगे. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश सरकार भी किसानों को सालाना 3000 रुपए की सहायता सीधे खातों में भेज रही है, जिससे किसानों के बीच खुशी और उत्सव का माहौल है. मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने उपस्थित किसानों का आभार जताया. इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर उत्तर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने बदला मूड! इन जिलों में 3 अगस्त से होगी ताबड़तोड़ बारिश
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!