PM मोदी ओडिशा में करेंगे BSNL की स्वदेशी 4G सेवा का वर्चुअल उद्घाटन, CM भजनलाल भी होंगे शामिल

Rajasthan News: मोदी 27 सितंबर को प्रातः 10 बजे उड़ीसा के झारसुगुड़ा से बीएसएनएल की पूर्णतः स्वदेशी 4G सेवा और सेचुरेशन साइट्स का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे.

PM मोदी ओडिशा में करेंगे BSNL की स्वदेशी 4G सेवा का वर्चुअल उद्घाटन, CM भजनलाल भी होंगे शामिल
Image Credit: Odisha news

Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को प्रातः 10 बजे उड़ीसा के झारसुगुड़ा से बीएसएनएल की पूर्णतः स्वदेशी 4G सेवा और सेचुरेशन साइट्स का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. यह आयोजन बीएसएनएल की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री देशभर में स्थापित 92,633 स्वदेशी 4G टावरों एवं 14,180 सेचुरेशन साइट्स का लोकार्पण करेंगे. चुनिंदा साइट्स पर आमजन वर्चुअल रूप से भी जुड़ेंगे. राजस्थान बीएसएनएल परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक विक्रम मालवीय ने बताया कि राज्य में कुल 5,655 साइटें आत्मनिर्भर 4G तकनीक से सुसज्जित हैं, जिन्हें भविष्य में सॉफ्टवेयर के माध्यम से 5G में अपग्रेड किया जा सकेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

डीबीएन परियोजना के तहत 1,322 नई 4G साइट्स के माध्यम से राजस्थान सहित देश के 1,556 दुर्गम गांवों और सीमावर्ती क्षेत्रों को कवर किया जाएगा. जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी शामिल होंगे.

बीएसएनएल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 49.18 करोड़ रुपये और चौथी तिमाही में 60.87 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है. ऑल इंडिया स्तर पर बीएसएनएल ने Q3 में 262 करोड़ रुपये और Q4 में 280 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया है. यह भारत को दुनिया के उन 5 देशों की श्रेणी में लाता है, जो पूर्णतः स्वदेशी 4G स्टैक रखते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More