Civil Service Day: आज सिविल सर्विस डे मनाया जा रहा है. केंद्र में राजस्थान के अफसरों का दबदबा बना हुआ है. वहीं आज के खास मौके पर पीएम मोदी राजस्थान की आईएएस बेटी नेहा मीना को सम्मानित करने जा रहे है.
Trending Photos

Civil Service Day: आज सिविल सर्विस डे मनाया जा रहा है. केंद्र में राजस्थान के अफसरों का दबदबा बना हुआ है. वहीं आज के खास मौके पर पीएम मोदी राजस्थान की आईएएस बेटी नेहा मीना को सम्मानित करने जा रहे है. बता दें कि मोदी 3.0 में 19 आईएएस की दिल्ली में प्रतिनियुक्ति हैं. केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे राजस्थान कैडर के IAS वरिष्ठ एवं युवा अधिकारी पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित कई मंत्रियों के दफ्तरों में प्रमुख पदों पर लगे हैं.
राजस्थान कैडर के IAS वरिष्ठ एवं युवा अधिकारी आरबीआई गवर्नर से लेकर कैबिनेट-कार्मिक मंत्रालय और लोकसभा सचिवालय में भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. संजय मल्होत्रा (1990)-गवर्नर आरबीआई : जनवरी 2020 से केंद्र में, वी.श्रीनिवास प्रशासनिक सुधार,लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में सचिव, रोहित कुमार कैबिनेट सचिवालय में अवर सचिव, अभिमन्यु कुमार हैं गृह मंत्री अमित शाह के निजी सचिव, वी. श्रीनिवास, पीएम के मंत्रालय कार्मिक, एडीआर में सचिव, रजत कुमार मिश्र,मंत्री मनसुख मांडविया के उर्वरक मंत्रालय में, तन्मय कुमार-वन मंत्रालय में विशेष सचिव, नरेश पाल गंगवार-वन मंत्रालय में अति. सचिव रोली सिंह-तिरिक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में लगे हुए हैं.
वहीं राजीव सिंह ठाकुर -सलाहकार, नीति आयोग, रोहित कुमार-प्रधानमंत्री की कैबिनेट के अतिरिक्त सचिव, मुग्धा सिन्हा-मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मंत्रालय में महानिदेशक टूरिज्म, डॉ. प्रीतम बी. यशवंत-संयुक्त सचिव, महिला-बाल विकास, सिद्धार्थ महाजन-कॉमर्स मिनिस्ट्री में संयुक्त सचिव, पूरनचंद्र किशन-शिवराज सिंह चौहान के कृषि मंत्रालय में संयुक्त सचिव, गौरव गोयल-ओम बिरला के लोस में संयुक्त सचिव, बिष्णुचरण मल्लिक- डायरेक्टर सेंसस, डॉ. टीना सोनी-संयुक्त सचिव, फर्टीलाइजर, मुक्तानंद अग्रवाल -प्रधानमंत्री फसल बीमा में सीईओ, प्रकाश राजपुरोहित- इकॉनोमिक अफेयर्स में डायरेक्टर, अभिमन्यु कुमार-केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निजी सचिव, आशीष गुप्ता-एनटीए में संयुक्त सचिव, अंशदीप-गृहमंत्री अमित शाह के मंत्रालय में उपसचिव हैं.
आज के इस खास मौके पर पीएम मोदी 16 अधिकारियों को सम्मानित भी करने वाले हैं. इनमें से एक मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की कलेक्टर नेहा मीना हैं, जिन्हें 21 अप्रैल यानी आज को दिल्ली में आयोजित सिविल सेवा दिवस पर सम्मानित जाएगा. नेहा मीना अपने नवाचारों के कारण सुर्खियों में रहती हैं.
नेहा 2014 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी हैं. आईएएस नेहा मीना मूल रूप से राजस्थान की निवासी हैं. नेहा मीना ने इकॉनोमिक्स से एमए किया है. राजस्थान की इस आईएएस बेटी को राष्ट्रपति से भी दो बार सम्मान मिल चुका है.