&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज पूरे देश में जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. प्रदेश भर में ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का शुभारंभ किया जा रहा है. इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अनोखे अंदाज में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया.
सीएम भजनलाल शर्मा रविवार सुबह जयपुर के मानसरोवर इलाके पहुंचे. यहां वे सीधे सड़क किनारे एक छोटी-सी चाय की थड़ी पर पहुंचे और खुद चाय बनाने लगे. मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग बेहद उत्साहित नजर आए. सीएम ने चाय बनाकर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और आम लोगों को खुद हाथों से पिलाई.
इस दौरान मौके पर मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'पीएम मोदी जिंदाबाद' और 'भारत माता की जय. के नारे लगाए. कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के साथ बैठकर चाय का आनंद लिया और पीएम मोदी के लंबे जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.
मानसरोवर में स्थानीय चाय की थड़ी पर देवतुल्य नागरिकों के साथ स्नेहपूर्ण संवाद करते हुए चाय पी तथा 'डिजिटल इंडिया' को बढ़ावा देते हुए UPI के माध्यम से भुगतान किया। pic.twitter.com/Gbb0lLQraW
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) September 17, 2025
सीएम भजनलाल ने किया पोस्ट
इससे पहले सुबह सीएम ने X पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी थी. उन्होंने लिखा था कि मां भारती के अनन्य उपासक, सनातन संस्कृति के संरक्षक तथा विकसित भारत के शिल्पकार, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु की असीम अनुकंपा से आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्राप्ति हो. आपके यशस्वी नेतृत्व में मां भारती की कीर्ति निरंतर बढ़ती रहे और समस्त देशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और खुशहाली से आलोकित रहे, यही मंगलकामना है.
बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन है. प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर प्रदेश में कई आयोजन होंगे. भाजपा की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा. शहर भाजपा और देहात भाजपा की ओर से आयोजन होंगे.
बीकानेर में निकलेगी रैली
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर 'सेवा पखवाड़ा' के तहत बीकानेर में पहली बार 'Tour de Thar' साइकिल रैली का आयोजन होगा. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रैली का नेतृत्व करेंगे. सुबह 8:30 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से जूनागढ़ किले तक रैली होगी. स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मुख्य उद्देश्य है. बीकानेर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर लाने की अनूठी पहल है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!