PM नरेंद्र मोदी कल बांसवाड़ा में, राजस्थान को देंगे 1 लाख 8 हजार 468 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगातें

Jaipur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार 24 सितंबर को राजस्थान के बांसवाड़ा आएंगे और मरुधरा को 1,08,468 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे. इस दौरान वे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 18 से अधिक अहम योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.

PM नरेंद्र मोदी कल बांसवाड़ा में, राजस्थान को देंगे 1 लाख 8 हजार 468 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगातें
Image Credit: pm modi

J PM Modi Banswara Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार 24 सितंबर को बांसवाड़ा आएंगे और राजस्थान को 1,08,468 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे. इस दौरान वे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 18 से अधिक अहम योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.

इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
2800 मेगावाट की माही बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना (42 हजार करोड़ रुपये)
बीकानेर जिले में 590 मेगावाट की अक्षय ऊर्जा परियोजना (8,500 करोड़ रुपये)

Add Zee News as a Preferred Source

जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही, नागौर व बीकानेर में 15.5 गीगावाट क्षमता की विद्युत प्रसारण लाईनें (13,183 करोड़ रुपये)
बांसवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, बाड़मेर, दौसा, चुरू, अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर जिलों में 15 पेयजल परियोजनाएं (5.884 करोड़ रुपये)
भरतपुर में 2 फ्लाईओवर, बनास नदी पर पुल निर्माण तथा 119 अटल प्रगति पथों का निर्माण (878 करोड़ रुपये)
बीकानेर एवं जैसलमेर जिलों में 220 केवी के 3 जीएसएस व सम्बन्धित लाईनों के कार्य (348 करोड़ रुपये).

इनका होगा लोकार्पण
1400 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं एवं 925 मेगावाट का नोख सोलर पार्क, फलौदी (10710 करोड़ रुपये)
पीएम कुसुम-सी के तहत 895 मेगावाट के विकेन्द्रीकृत सौर ऊर्जा संयंत्र (3,132 करोड़ रुपये)
ईसरदा बांध, धौलपुर लिफ्ट, बत्तीसानाला एवं अन्य सिंचाई परियोजनाओं के कार्य (2,365 करोड़ रुपये)
बाडमेर, अजमेर, ब्यावर, डूंगरपुर, भर्तृहरि नगर, बांसवाड़ा, राजसमन्द, उदयपुर जिलों में 7 सडकों के कार्य (1.758 करोड़ रुपये)
बाड़मेर जिले में 220 केवी जीएसएस व लाईन निर्माण (142 करोड़ रुपये)
डीडवाना-कुचामन में सीवरेज एवं झुंझुनूं में सीवरेज व जल प्रदाय परियोजना का कार्य (226 करोड़ रुपये)
आई.टी. डवलपमेन्ट एण्ड ई-गवर्नेन्स सेन्टर (140 करोड़ रुपये) भरतपुर में आरबीएम चिकित्सालय में 250 बैडेड अस्पताल (128 करोड़ रुपये)
प्रधानमंत्री बाँसवाड़ा में होने वाले कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग की 20,833 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण करेंगे
भजनलाल सरकार का एक और मास्टर स्ट्रोक रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने में मास्टर स्ट्रोक 15,000 युवाओं को प्रदान किए जाएंगे नियुक्ति पत्र.

इसके अलावा बीकानेर एवं देहली कैंट के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जोधपुर एवं देहली कैंट बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन उदयपुर से चंडीगढ़ एक्सप्रेस को भी प्रधानमंत्री मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संरक्षकता मे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान के विजन से राजस्थान को जल संसाधन ,PWD पी एच ई जी, शहरी विकास एवं आवास ,चिकित्सा शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों के विकास प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी हो रहा है.


कुल मिलाकर लगभग 1,22,000 करोड़ से अधिक के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण होगा जिसमें से राजस्थान को 1,08,468करोड के शिलान्यास और लोकार्पण शामिल है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More