&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान को बड़ी सौगात देने वाले हैं. पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इनमें जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस और उदयपुर-चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट शामिल हैं.
जयपुर सीनियर डीसीएम पूजा मित्तल ने बताया कि प्रधानमंत्री इन ट्रेनों को बांसवाड़ा से वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे. इस अवसर पर जयपुर रेलवे स्टेशन पर शाम 6:30 बजे विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा मौजूद रहेंगी. वहीं, फुलेरा रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम में ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम ZEE राजस्थान पर
करीब 4 घंटे मरुधरा पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र .
हालांकि मोदी करीब एक घंटा 50 मिनट ही रहेंगे कार्यक्रम स्थल पर
मोदी सुबह 11:30 बजे दिल्ली से विशेष विमान से होंगे रवाना
दोपहर 12.40 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी
उदयपुर एयरपोर्ट से सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए माही हेलीपैड पहुंचेंगे मोदी
माही हेलीपैड से रवाना होकर प्रधानमंत्री 1:40 बजे
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1.45 बजे से 3.35 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे
इस दौरान पीएम मोदी बांसवाड़ा में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे
पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे मोदी
इसके बाद रवाना होकर 3.45 बजे माही हेलीपेड पहुंचेंगे और फिर वहां से उदयपुर हवाई अड्डा रवाना होंगे
4:40 पर उदयपुर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी 25 सितंबर को बांसवाड़ा में मौजूद रहेंगे. उनका विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है:
सुबह 08:30 बजे - जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान
सुबह 09:30 बजे - तलवाड़ा हवाईपट्टी, बांसवाड़ा पहुंचना
सुबह 09:45 बजे - नापला, छोटी सरवन हैलीपेड पहुंचना
सुबह 09:45 से दोपहर 01:30 बजे तक - रिजर्व समय, नापला/माही हैलीपेड
दोपहर 01:40 बजे - माही बांसवाड़ा एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट, नापला पहुंचना
दोपहर 01:45 से 03:35 बजे तक - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “प्रधानमंत्री कुसुम योजना” के लाभार्थियों से संवाद, साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन.
शाम 04:10 से 04:40 बजे तक - उमराई, त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन और पूजा
शाम 05:50 बजे - जयपुर एयरपोर्ट वापसी.
विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और संवाद
प्रधानमंत्री मोदी माही बांसवाड़ा एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट, नापला से प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे और कई बड़ी विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे. यह आयोजन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि इसमें रेल, ऊर्जा और ग्रामीण विकास से जुड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी मिलने जा रही है.
यह दिन राजस्थान के लिए खास होगा क्योंकि पीएम मोदी की ओर से रेलवे कनेक्टिविटी से लेकर ऊर्जा परियोजनाओं तक कई बड़ी सौगातें मिलेंगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!