Rajasthan News: झालावाड़ जिले के बकानी थाना पुलिस तथा जिला स्पेशल टीम ने बकानी थाना क्षेत्र के सवाखोह गांव के समीप ताश पत्तों पर जुए का दाव लगाते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jhalawar News: झालावाड़ जिले के बकानी थाना पुलिस तथा जिला स्पेशल टीम ने बकानी थाना क्षेत्र के सवाखोह गांव के समीप ताश पत्तों पर जुए का दाव लगाते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मौके से 8 हजार 800 रुपए नकद राशि तथा समीप से ही एक स्विफ्ट कार और 8 लावारिस बाइक को भी जब्त किया है. पुलिस कार्रवाई के बाद सटोरियों में हड़कंप मचा है.
क्या बोले पुलिस अधिक्षक
मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, कि बकानी थाना क्षेत्र के सवाखोह के समीप अवैध जुए सट्टे का संचालन हो रहा है. जिस पर जिला स्पेशल टीम व बकानी थाना पुलिस ने संयुक्त टीमें गठित कर सवाखोह में दबिश दी और सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्तों पर जुआ खेलते कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 8 हजार 800 रुपए नकद राशि तथा समीप ही माल से लावारिस हालत में खड़ी एक स्विफ्ट कार तथा 8 बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है. वाहन के नंबरों के आधार पर उनके मालिक की तलाश की जाएगी. उधर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र के जुआं सट्टा संचालकों में भी हड़कंप मच गया है.
उदयपुर में चोरों ने बाइक चोरी की
उदयपुर के सवीना इलाके में दिनदहाड़े एक बदमाश कॉलोनी में घर के बाइक खड़ी बाइक चोरी कर फरार हो गया. बाइक चोरी की पूरी वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. बाइक मालिक ने सुबह करीब 11:30 बजे अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की और काम पर चला गया. शाम को लौटा तो बाइक गायब थी. इस पर उसने जब क्षेत्र में लजे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो एक बदमाश इलाके की रेकी करता नजर आया. फिर मौका देखकर बाइक लेकर फरार हो गया. पीड़ित ने मामले की जानकारी सवीना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!