जयपुर में बैंक अकाउंट्स की खरीद-फरोख्त करने वाले 3 शातिर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे

Jaipur News: राजस्थान में जयपुर की करधनी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैक अकाउंट्स की खरीद-फरोख्त करने वाले तीन शातिर बदमाशों को दबोचा है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने आरोपियों से बड़ी संख्या में बैंक चेकबुक, साइबर ठगी की वारदात के काम में ली जाने वाली सिम बरामद की है.

जयपुर में बैंक अकाउंट्स की खरीद-फरोख्त करने वाले 3 शातिर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे
Image Credit: jaipur newsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News: राजधानी की करधनी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैक अकाउंट्स की खरीद-फरोख्त करने वाले तीन शातिर बदमाशों को दबोचा है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने आरोपियों से बड़ी संख्या में बैंक चेकबुक, साइबर ठगी की वारदात के काम में ली जाने वाली सिम बरामद की है.

डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया कि करधनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बैक अकाउंट्स की खरीद-फरोख्त करने वाले महाराष्ट्र निवासी नीलकंठ मुंडे और जयंत शंकर अतकरी को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा सीकर के एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 चेक बुक, 9 बैंक पासबुक, 13 डेबिट कार्ड और 8 सिम कार्ड बरामद किए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह में शामिल सदस्य नागपुर महाराष्ट्र से गरीब लोगों और कॉलेज स्टूडेंट्स को 5-7 हजार रुपए का लालच देकर बैंक अकाउंट्स खुलवाते. उन बैंक अकाउंट्स को जयपुर आकर साइबर क्रिमिनल्स को 15 हजार से 25 हजार रुपए तक में बेच देते. आरोपियों के पास मिले सभी बैंक अकाउंट्स नए खोले गए है. आरोपियों ने पूछताछ में बड़ी संख्या में बैंक अकाउंट बेचना स्वीकार किया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से गिरोह के अन्य लोगों के बारे में गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है.


आरोपियों द्वारा अब तक कितने लोगों के बैंक खाते खुलवाए गए हैं और उन्हें किन-किन स्थानों पर किन-किन साइबर ठगों को बेचा गया है इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. माना जा रहा है कि आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. इसके साथ ही पुलिस कड़ी से कड़ी मिलाते हुए साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास भी कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More