Sikar News: लोन दिलाने गया था… और खुद हुआ गायब! ठेकेदार सुनील के साथ क्या हुआ?

Rajasthan News: सीकर के फतेहपुर बीहड़ में दो दिन पहले लावारिस हालत में मिली कार का मामला पूरी तरह उलझ गया है. अब इस मामले में किसी बड़ी वारदात की आशंका जताई जा रही है.

Sikar News: लोन दिलाने गया था… और खुद हुआ गायब! ठेकेदार सुनील के साथ क्या हुआ?
Image Credit:

Sikar News: सीकर के फतेहपुर बीहड़ में दो दिन पहले लावारिस हालत में मिली कार का मामला पूरी तरह उलझ गया है. अब इस मामले में किसी बड़ी वारदात की आशंका जताई जा रही है. क्योंकि कार का मालिक भी गायब है और 2 जुलाई के बाद उसका घर पर कोई संपर्क नहीं हुआ है. कार खंडेला इलाके के लाखणी गांव की रहने वाले सुनील की है. शुक्रवार शाम जब सुनील के परिजन फतेहपुर कोतवाली पहुंचे और उन्होंने उसकी गुमशुद की दर्ज कराई तो पुलिस हरकत में आई.

2 दिन पहले मिली थी लावारिस गाड़ी
2 दिन पहले लावारिस गाड़ी मिलने और अब उसके मालिक के गायब होने की सूचना पर पुलिस किसी बड़ी वारदात की आशंका से इनकार नहीं कर रही है. जानकारी के मुताबिक कस्बे के जयपुर बीकानेर हाईवे पर बीहड़ में बने पानी के जोहड़े के पीछे गुरुवार शाम लावारिस हालत में संदिग्ध अवस्था में एक कार मिली थी. कार का एक साइड का शीशा टूटा हुआ था. कार के बाहर लैपटॉप का बैग जरूरी कागजात बिखरे पड़े थे. एक व्यक्ति के पांव के दोनों जूते इधर-उधर पड़े हुए थे और चालक का मोबाइल भी कार में था. उसे वक्त पुलिस ने गाड़ी को थाने में लाकर खड़ा कर दिया और मामले की जांच शुरू की.

गाड़ी नंबर के आधार पर परिजन से हुआ संपर्क
गाड़ी नंबर के आधार पर सुनील के परिजनों से संपर्क हो पाया. इसके बाद कल शाम को सुनील के परिजन कोतवाली पहुंचे और उन्होंने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. घरवालों से मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार 2 जुलाई को घर पर यह कहकर निकला था कि फतेहपुर नगर परिषद किसी लोन की फाइल के सिलसिले में जा रहा है. जिसके बाद 2 जुलाई को रात 8:00 बजे आखिरी बार घर वालों की सुनील कुमार से बात हुई थी. सुनील कुमार नगर पालिका में टेंडर लेकर ठेकेदारी का काम किया करता था. इसके अलावा वह लोन दिलाने का भी काम भी करता था. जो ज्यादातर नगर पालिका के ही कर्मचारियों को लोन दिलाया करता था. उसी के सिलसिले में फतेहपुर आया हुआ था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sagar