&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur Crime News: जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र में चांदपोल के जाट के कुएं के रास्ते पर स्थित निर्विकारेश्वर महादेव मंदिर के सामने अज्ञात लोगों द्वारा सूअर का मांस फेंके जाने की घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया. इस कृत्य से इलाके में तनाव का माहौल है. सूचना मिलते ही नाहरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि दोषियों की पहचान हो सके. स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की और आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा. इस घटना ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है.
खबर अपडेट की जा रही है…
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!